Last Updated:
Hanuman Janmshtan Gumla: हनुमान जयंती पर गुमला के आंजन धाम में देशभर से उमड़ा भक्तों का सैलाब, जन्मस्थली पर कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन.
गुमला के आंजन धाम में जन्में हैं हनुमान जी , हनुमान जयंती पर कलश यात्रा , अखंड ह
हाइलाइट्स
- हनुमान जयंती पर गुमला के आंजन धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ा.
- आंजन धाम में कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन.
- हनुमान जी की जन्मस्थली पर भक्तों को आत्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव.
गुमला: झारखंड का गुमला जिला इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है. आंजन धाम, जिसे हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है, यहां हनुमान जयंती पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह स्थान इस समय कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन और विशाल महाभंडारे का केंद्र बना हुआ है.
मान्यता है कि आंजन धाम की पर्वत चोटी पर स्थित एक गुफा में मां अंजनी ने भगवान हनुमान को जन्म दिया था. यहां हनुमान जी की बाल स्वरूप की दुर्लभ मूर्ति मां अंजनी की गोद में विराजमान है. यही कारण है कि यहां का प्रत्येक कोना दिव्यता से भरा हुआ महसूस होता है.
बिहार के औरंगाबाद से आए भक्त पवन सिंह बताते हैं, “मैं पिछले 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ में रहता हूं लेकिन इस बार हनुमान जी की कृपा से जन्मस्थली पर आने का सौभाग्य मिला. यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है. रामायण में जिस आंजन धाम का वर्णन है, वहां खड़े होना अपने आप में अलौकिक है.”
पलामू से आए मुन्ना सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत दिनों से इस स्थान के बारे में सुना था. “यहां आकर ऐसा लगा जैसे वर्षों की पुकार सुन ली गई हो. हर मनोकामना पूर्ण होने की अनुभूति होती है.”
रांची के नवेंदु उपाध्याय ने बताया कि उनकी पत्नी ने यहीं मां अंजनी से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी थी, और आज वे पूरे परिवार संग दर्शन के लिए पहुंचे हैं. “यह तीसरी बार है जब हम यहां आए हैं. प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा इस स्थान को और भी खास बनाते हैं.”
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















