
Hanuman sindoor story: गुमला स्थित आंजन धाम, हनुमान जी की जन्मस्थली, एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. यहां हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने की परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कथा है. वहीं यहां के पुजारी ने बताया कि आखिर क्यों हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए अपने पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाया, तभी से हनुमान जी को सिन्दूर प्रिय है.

















