Home Uncategorized हर जगह से हो चुके हैं परेशान, कष्टों से पाना चाहते हैं...

हर जगह से हो चुके हैं परेशान, कष्टों से पाना चाहते हैं मुक्ति? महाकुंभ में जरूर करें इन 4 चीजों का दान

0
4



हाइलाइट्स

सनातन धर्म में महाकुंभ का मेला काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें स्नान करने वाले सौभाग्य से ही पहुंच पाते हैं.

Maha Kumbh 2025 Donate 4 Things : सनातन धर्म में महाकुंभ का मेला काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसमें स्नान करने वाले सौभाग्य से ही पहुंच पाते हैं. इसे एक पवित्र यात्रा के रूप में भी देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति महाकुंभ में स्नान करता है उसे तमाम तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है. महाकुंभ में शाही स्नान को और भी महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं इस स्नान से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और मृत्यु उपरांत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, धार्मिक मान्यता है कि जब महाकुंभ लगता है तो उसमें देवी देवता भी स्नान के लिए आते हैं. ऐसे में यदि आप इस मेले में कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो आपको इसका शुभ फल मिलता है साथ ही आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है. कौन सी चीजों का दान करना चाहिए? आइए जानते हैं.

1. आटे का दान
महाकुंभ के दौरान आपको आटे का दान जरूर करना चाहिए, क्योंकि यहां कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी होता है जहां फ्री भोजन कराया जाता है. इसमें आपकी भागीदारी होती है तो कभी भी आपके यहां अन्न का भंडार खाली नहीं रहता. आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है और आटे के दान से आपको मृत्युने के बाद मोक्ष की प्राप्ति भी होती है.

2. चावल का दान
महाकुंभ में चावल के दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि चावल का दान करने से आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. साथ ही इस दान से आपको कार्यों में सफलता मिलती है और आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

3. तिल का का दान
वैसे तो तिल के दान का काफी महत्व है, लेकिन महाकुंभ में यह और भी बढ़ जाता है. इस दान से आपको पितृदोष से मुक्ति मिलती है. साथ ही तिल का दान करने से पितृ खुश होकर आपको आशीर्वाद देते हैं, जिससे ग्रह दोष भी दूर होता है. साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं.

4. वस्त्र का दान
महाकुंभ के दौरान वस्त्रों का दान करना भी महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही आपको दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ेगा. आपको कष्टों से मुक्ति मिलती है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here