Home Uncategorized हैदराबाद पेद्दम्माथल्ली मंदिर: जुबली हिल्स की परंपरा व दर्शन समय

हैदराबाद पेद्दम्माथल्ली मंदिर: जुबली हिल्स की परंपरा व दर्शन समय

0
1


Last Updated:

हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित 150 वर्ष पुराने पेद्दम्माथल्ली मंदिर की अनोखी परंपरा इसे खास बनाती है. यहां देवी को नारियल पानी अर्पित किया जाता है, पेद्दम्मा थल्ली, माताओं की माता, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं. मंदिर की सुंदर वास्तुकला और धार्मिक आस्था दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है.

हैदराबाद. जुबली हिल्स पर स्थित यह प्राचीन मंदिर लगभग 150 वर्ष पुराना है, श्री पेद्दम्माथल्ली मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और गहन आस्था के कारण दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. यहां की एक विशेष परंपरा इसे और भी खास बनाती है यहां देवी को नारियल नहीं बल्कि नारियल का पानी चढ़ाया जाता है. पेद्दम्मा थल्ली नाम के पीछे भी रहस्य है, तेलुगु भाषा के शब्द “पेद्दा”, यानी बड़ी, और “अम्मा”, यानी माँ, के मेल से बना है “पेद्दम्मा”, जिसका अर्थ है माताओं की माता.

“थल्ली” भी माँ के ही रूप को दर्शाता है. इस प्रकार, पेद्दम्मा थल्ली देवी के परम मातृ स्वरूप का प्रतीक हैं, इन्हें श्री गौरम्मा और श्री अम्मावरु नाम से भी पूजा जाता है.

प्यास बुझाने की कथा और विशेष चढ़ावा
मान्यता है कि एक राक्षस का वध करने के बाद देवी ने इसी स्थान पर अपनी प्यास बुझाई थी, इसीलिए आज भी भक्त उन्हें नारियल पानी अर्पित करते हैं, न कि सामान्य नारियल. एक और अनोखी परंपरा यहां देखने को मिलती है, श्रद्धालु सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर खड़ा करके मनोकामना मांगते हैं. ऐसा विश्वास है कि ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामना पूर्ण होती है.

मंदिर तक कैसे पहुंचे
यह मंदिर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 13 किलोमीटर दूर जुबली हिल्स में स्थित है,  बस या ऑटो द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है. निकटतम मेट्रो स्टेशन माधोपुर है, जो यहाँ से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है. दर्शन का समय सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक, और रविवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homeandhra-pradesh

हैदराबाद के इस मंदिर में आज भी चढ़ता है सिर्फ नारियल पानी, जानिए इसका रहस्य!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here