Home Uncategorized होली के दो दिन बाद बदलेगी राहु की चाल, खत्म होंगे इन...

होली के दो दिन बाद बदलेगी राहु की चाल, खत्म होंगे इन 3 राशियों के कष्ट के दिन, शुरू होगी मौज!

0
7


Last Updated:

Ayodhya: होली के दो दिन बाद राहु अपनी चाल बदलने वाले हैं. इसका फायदा इन तीन राशि के जातकों को मिलेगा. इनकी समस्याएं दूर होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी.

होली के दो दिन बाद बदलेगी राहु की चाल, खत्म होंगे इन 3 राशियों के कष्ट के दिन!

 राशि फल 

हाइलाइट्स

  • राहु के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ, मीन, मकर राशि को लाभ होगा.
  • वृषभ राशि के जातकों को अपार सफलता और भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी.
  • मीन राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे, धन में बढ़ोतरी होगी.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र की 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया और पापी ग्रह माना जाता है, जिसका असर सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में देखने को मिलता है.

इनकी बदलेगी किस्मत
राहु इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 16 मार्च को राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ होगा. जानते हैं कि किस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है.

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार होली के दो दिन बाद, 16 मार्च को राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव वृषभ राशि, मीन राशि और मकर राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा. राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कई लाभकारी योग का निर्माण भी हो रहा है. हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में बरकत होगी.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, धन में बढ़ोतरी होगी, परिवार के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा. आत्मविश्वास में तेजी आएगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विदेश यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, जीवन में लंबे समय से चल रही समस्याएं दूर होंगी और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी.

homedharm

होली के दो दिन बाद बदलेगी राहु की चाल, खत्म होंगे इन 3 राशियों के कष्ट के दिन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here