Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Holi 2025 Date : इस साल 14 मार्च को होली है और इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. यानी इस साल होली पर रंग खेलते वक्त ग्रहण रहेगा. तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ग्रहण के बीच रंगों की होली खेली जा सकती है?…और पढ़ें
होली
हाइलाइट्स
- 2025 में होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा.
- 14 मार्च को होली और चंद्र ग्रहण एक साथ होंगे.
- भारत में ग्रहण का प्रभाव नहीं दिखेगा.
अयोध्या : वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है. इस शुभ अवसर पर लोग होलिका दहन से पहले भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा-अर्चना करते हैं. इसके अगले दिन यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता ही लगता है. चंद्र ग्रहण के दिन होली का पर्व भी मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि रंग और गुलाल कैसे खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस बार होली की तिथि कब से कब तक है और ग्रहण कब से कब तक रहेगा.
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10. 35 बजे पर हो रहा है और तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12.23 पर होगा. ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को होली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा.हालांकि इस बार होली पर भद्रा का भी साया माना जा रहा है. जबकि साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानि 14 मार्च को लगेगा. यह सुबह 9. 29 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3. 29 बजे खत्म होगा. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा. सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता.
क्या होली पर लगेगा सूतक?
ज्योतिष गणना के अनुसार 2025 के पहले चंद्र ग्रहण का प्रबाव भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में यहां पर ना तो चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव रहेगा और ना ही सूतक काल मान्य होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां ग्रहण को लेकर नियम नहीं मान्य होगा.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 14:18 IST
होली पर भद्रा के साथ चंद्र ग्रहण का साया… क्या रंगों के खेल में पड़ेगी खलल?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















