Home Uncategorized 14 साल बाद अयोध्या लौटने पर सबसे पहले किससे मिले राम, किसने...

14 साल बाद अयोध्या लौटने पर सबसे पहले किससे मिले राम, किसने किया राजतिलक, जानें सबकुछ

0
7


Last Updated:

Ayodhya News : प्रभु राम की लंका विजय कौन नहीं जानता. जब वो अयोध्या लौटे तो दिवाली मनाई गई. पूरा शहर खुश था. लेकिन उस दौरान उनका राजतिलक किसने किया, किससे सबसे पहले मिले, आइये जानते हैं.

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या का नाम लेते ही प्रभु राम की लीला के चित्र आंखों में उतर आते हैं. अयोध्या प्रभु राम की जन्मस्थली है. यहीं पर राम ने अनेक लीलाएं भी की. प्रभु राम जब लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासियों ने उनका किस प्रकार स्वागत किया था. किसने सबसे पहले प्रभु का राजतिलक किया था. आइये जानते हैं. जब प्रभु राम लंका में रावण को हराकर 14 वर्षों बाद वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे तो देवी-देवताओं और अयोध्यावासियों ने उनका पूरे हर्ष और उल्लास के साथ स्वागत किया. उस दौरान पूरी अयोध्या में खुशी का माहौल था. अयोध्या लौटने पर प्रभु राम का सबसे पहले राजतिलक का आयोजन किया गया.

शुरू हो गया जय जयकार

देवेशाचार्य महाराज बताते हैं कि जब प्रभु राम अयोध्या लौटे तब गुरु वशिष्ठ ने ब्राह्मणों के साथ मिलकर प्रभु राम का राजतिलक की योजना बनाई. इसके बाद गुरु वशिष्ठ की आज्ञा के अनुसार, सभी सेवकों ने हाथी घोड़े और पूरे राज्य (अयोध्या) को सुंदर ढंग सजाया. प्रभु राम के लिए एक सिंहासन भी मंगवाया गया. राम का राजतिलक गुरु वशिष्ठ ने वैदिक विद्वान की मौजूदगी में किया. इसके बाद पूरी अयोध्या में भगवान श्री राम का जय जयकार होने लगा.

जगमगाने लगा शहर

अयोध्या में दीपावली मनाई गई. दीपों से पूरी नगरी को सजाया गया. पूर नगर जगमगाने लगा. गुरु वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है. इसके अलावा, 14 साल बाद राम अयोध्या पहुंचे तो सबसे पहले अपने भाई भरत से मिले. भरत 14 वर्षों तक नंदीग्राम में तप कर प्रभु राम की प्रतीक्षा कर रहे थे. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जिसे भरत मिलाप कहते हैं.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

14 साल बाद अयोध्या लौटने पर किससे मिले राम, किसने किया राजतिलक, जानें सबकुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here