Last Updated:
Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी, इसी दिन से महाकुंभ की पावन शुरुआत होगी. इस दिन विष्णु-लक्ष्मी की पूजा और स्नान-दान से सुख-समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है.
देवघर. साल भर में कुल 12 पूर्णिमा की तिथि आती हैं. सभी पूर्णिमा का अपना एक अलग महत्व होता है. फिलहाल पोष का महीना चल रहा है और पौष माह का आखिरी दिन पौष पूर्णिमा कहलाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. वहीं साधु-संतों के लिए ये विशेष पर्व होता है. इस दिन कई संत, आमजन तीर्थ और पवित्र नदियों में स्नान दान कर पुण्य कमाते हैं. कई पुराणों में जिक्र किया गया है कि पौष महीने की पूर्णिमा मोक्ष दिलाती है. वैसे तो साल भर की सभी पूर्णिमा तिथि खास है लेकिन 2025 में पौष पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. तो आइए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि नए साल में पौष पूर्णिमा कब है, शुभ मुहूर्त और महत्व?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि पौष माह की आखिरी दिन पौष पूर्णिमा मनाया जाता है. इस साल 03 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाया जाएगा. इसके बाद माघ महीने की शुरुआत हो जाएगी. पौष पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ ही दान-पुण्य और स्नान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने का विशेष महत्व होता है, साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से जातकों के जीवन में आ रहे दुख और कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 06 बजकर 53 मिनट से होगी. इस तिथि का समापन 3 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट में होगा. उदया तिथि के अनुसार, पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026 को रखना ही उचित होगा. इस दिन चंद्रमा का उदय देवघर मे शाम 6 बजकर 01 मिनट पर होगा.
पूर्णिमा के दिन क्या करें
पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना अवश्य करें. इसके साथ ही उस दिन चन्द्रमा को भी अर्घ्य प्रदान कर सकते हैं. यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो पूर्णिमा तिथि पर कुछ उपाय कर उसे मजबूत किया जा सकता है. पूर्णिमा तिथि पर सफेद रंग की चीजों का दान करें. दूध, चावल, चीनी, चांदी, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन और खीर का प्रसाद के रूप में वितरण किया जा सकता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

















