Last Updated:
Ujjain News: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने Bharat.one से कहा कि नए साल में शनिदेव का सहयोग खास माना जा रहा है. शनिदेव विवाह में स्थायित्व, जिम्मेदारी और परिपक्वता का संकेत देते हैं.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से साल 2026 विवाह के इच्छुक जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और शुभ संकेत लेकर आ रहा है. लंबे समय से जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही थीं, रिश्ता तय होकर भी बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी या बार-बार किसी न किसी कारण से रुकावट आ जाती थी, उनके लिए यह साल नई उम्मीदों की किरण बन सकता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2026 में कई बड़े ग्रहों की चाल विवाह योग को मजबूती देने वाली रहेगी. विशेष रूप से देवगुरु बृहस्पति और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की अनुकूल स्थिति कई राशियों के जीवन में मांगलिक अवसर लेकर आएगी. बृहस्पति जहां वैवाहिक सुख, संस्कार और जीवनसाथी के योग को प्रबल करता है, वहीं शुक्र प्रेम, आकर्षण और रिश्तों में मधुरता बढ़ाने का काम करता है.
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए साल 2026 रिश्तों में संतुलन और भरोसा लेकर आने वाला है. जो लोग अब तक उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में भटक रहे थे, उनकी यह खोज पूरी हो सकती है. गुरु और शुक्र की शुभ दृष्टि के कारण वैवाहिक प्रस्ताव मजबूत होंगे. वर्ष के उत्तरार्ध में सगाई या विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिलने की प्रबल संभावना है.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए 2026 भावनाओं और रिश्तों के लिहाज से यादगार साबित हो सकता है. विवाह को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त होगी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. जो जातक पहले से किसी रिश्ते में हैं, उनके लिए यह साल शादी को अंतिम रूप देने का संकेत दे रहा है. शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होने के योग बन रहे हैं.
सिंह- नया साल सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियां लाएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सही जीवनसाथी का चयन आसान होगा. अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्तों की दस्तक हो सकती है. साल के अंत तक विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं. साथ ही शादी के बाद सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा.
मकर- इस राशि के जातकों के लिए साल 2026 वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. शनि की शुभ स्थिति रिश्तों में स्थिरता और गंभीरता लाएगी. जो जातक करियर या जिम्मेदारियों के कारण विवाह को टालते आ रहे थे, उनके लिए अब अनुकूल समय आ गया है. परिवार के सहयोग से शादी की बात आगे बढ़ सकती है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















