Home Uncategorized 250 साल पुराने बाबा काले सिंह मंदिर में नाग रूप का दर्शन...

250 साल पुराने बाबा काले सिंह मंदिर में नाग रूप का दर्शन करने वालों की पूरी होती है मनोकामना, जाने महत्व

0
2


Last Updated:

Baghpat news: बागपत के खेकड़ा कस्बे में स्थित बाबा काले सिंह का मंदिर 250 वर्ष पुराना है। इस मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियां मौजूद हैं. इस मंदिर में पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस मंदिर में दर्शन के दौरान अगर किसी व्यक्ति को सर्प दिखाई देता है और वह जो मनोकामना मांगता है तो वह पूर्ण हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

बागपत: बागपत के खेकड़ा कस्बे में स्थित बाबा काले सिंह का मंदिर 250 वर्ष पुराना है. इस मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियां मौजूद हैं. इस मंदिर में पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस मंदिर में दर्शन के दौरान अगर किसी व्यक्ति को सर्प दिखाई देता है और वह जो मनोकामना मांगता है तो वह पूर्ण हो जाती है. यह मंदिर विशेष मान्यताओं वाला है और एक चमत्कारी मंदिर है. इस मंदिर में देश के कोने-कोने से लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं.

नागरूप के दर्शन से पूरी होती हैं मनोकामना

बागपत जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर यह चमत्कारी धाम स्थित है. इस मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धाम करीब 250 वर्ष पुराना है और बाबा काले सिंह इस मंदिर में साधु के भेष में पहुंचे थे और अपने शरीर को भी यही पूर्ण किया था. यहां बाबा की चमत्कारी शक्तियां देखने को मिलती हैं. बाबा नाग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं और जिस भी भक्त हो नाग के रूप में बाबा के दर्शन मिल जाते हैं, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. वहीं अगर आसपास में किसी के यहां पर कोई भी शुभ कार्य होता है सबसे पहले बाबा को निमंत्रण दिया जाता है और अगर किसी के यहां गाय या भैंस दूध देना प्रारंभ करती है तो पहले दूध बाबा के मंदिर में चढ़ाया जाता है.

देश के कोने-कोने से दर्शन करने आते हैं लोग

यहां लोग देश के कोने-कोने से आते हैं और यहां मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है. पंडित अनिल कुमार ने बताया कि यहां पूजा अर्चना करने और बाबा की आराधना करने से मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं और यहां हजारों भक्तों को नाग के रूप में बाबा के दर्शन हो चुके हैं. यहां मांगी गई मुराद पूरी होने के बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ो लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं. मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कुमार ने बताया कि देश के कोने-कोने से लोगों की आस्था जुडी हुई है. हरियाणा पंजाब राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं और बाबा की आराधना करते हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

250 साल पुराने बाबा काले सिंह मंदिर, नाग रूप का दर्शन से पूरी होती है मनोकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here