Home Uncategorized 28 नवंबर को शनि होंगे मार्गी, इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव...

28 नवंबर को शनि होंगे मार्गी, इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की खास कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

0
1


Last Updated:

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरी करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ राशि चक्र की 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखने को मिलता है. ऐसे में शनि देव अपना चाल परिवर्तन करने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

ayodhya

दरअसल ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. शनि देव जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं और जब अशुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती हैं. ऐसी स्थिति में शनि के चाल परिवर्तन का प्रभाव कुछ लोगों के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक होगा. तो जानते हैं शनि के चाल परिवर्तन से किन लोगों को शनिदेव की विशेष कृपा मिलने वाली है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पंचांग के अनुसार शनि देव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे. लगभग 138 दिन बाद शनि देव वक्री से मार्गी हो रहे हैं, जिसका प्रभाव वृषभ, कुंभ और कन्या राशि के जातकों पर शुभ रहेगा.

Ayo

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर फायदेमंद रहेगा. आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. कारोबार में विस्तार होगा, आय में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, सफलता प्राप्त होगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा, करियर में प्रमोशन होगा और व्यापार में भी वृद्धि होगी.

ayodhya

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा. व्यापार में सफलता मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा, सेहत संबंधित परेशानियां दूर होंगी और करियर में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

शनि देव का बड़ा परिवर्तन: नौकरी-बिज़नेस में मिलेगी खुशखबरी, जानें सब कुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here