Home Uncategorized 65 साल से बरकरार है शर्मा जी के छोले भटूरे का स्वाद,...

65 साल से बरकरार है शर्मा जी के छोले भटूरे का स्वाद, 10 साल से नहीं बदला दाम

0
8


अंकुर सैनी /सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खाने के लोग बहुत शौकीन हैं. लोगों को अगर दोपहर का खाना बाहर खाना होता है तो शर्मा जी के छोले भटूरे ही लोग अधिकतर खाना पसंद करते हैं. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के महिंद्रा मार्केट में शर्मा जी के मशहूर छोले भटूरे दुकान की, जो लगभग 65 साल पुरानी है. यहां पर लोग हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड से भी शर्मा जी के छोले भटूरे खाने के लिए आते हैं.

65 साल पुरानी इस दुकान पर बनने वाले छोले भटूरे लाखों लोगों की जीभ का स्वाद है. जो एक बार शर्मा जी के छोले भटूरे खा लेता है, वह बार-बार यही पर ही आता है. साथ ही पैक करा कर घर भी ले जाता है. शर्मा जी की दुकान पर बनने वाले छोले भटूरे लोग घर पर मंगा कर भी खाना पसंद करते हैं. रोजाना सैकड़ों लोग शर्मा जी के छोले भटूरे का स्वाद लेते हैं.

65 साल बरकरार है स्वाद
दुकान स्वामी पुरुषोत्तम लाल बताते हैं कि पिछले 65 साल से उनकी दुकान निरंतर चलती आ रही है. लोगों को उनके हाथों से बने छोले भटूरे काफी पसंद आते हैं. सहारनपुर ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी उनकी दुकान पर आकर छोले भटूरे का स्वाद लेते हैं. जब छोले भटूरे खाने के बाद लोग तारीफ करते हैं, तो ऐसा लगता है कि उनकी मेहनत वसूल हो गई.

स्पेशल चटनी बढ़ा देती है छोले भटूरे का स्वाद
शर्मा जी की दुकान पर छोले भटूरे में इस्तेमाल की जाने वाली हरी मिर्च और पुदीने की तैयार स्पेशल चटनी छोले भटूरे के स्वाद को और भी बढ़ा देती है. जबकि छोले भटूरे में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पेशल छोलों में घर से तैयार मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. यही कारण है कि आज तक शर्मा जी की दुकान पर बनने वाले छोले भटूरे का स्वाद लगातार बरकरार है. शर्मा जी की दुकान पर छोले भटूरे खाने पहुंचे लोगों का कहना है कि वह पिछले 30 से 35 सालों से उनकी दुकान पर छोले भटूरे खाने पहुंच रहे हैं. लेकिन आज तक उनके छोले भटूरे का स्वाद बरकरार है. अगर दाम की बात करें तो मात्र 40 रुपये में छोले भटूरे की प्लेट खाने को मिल जाती है. साथ ही छोले भटूरे खाने के बाद शर्मा जी मिठाई के रूप में रसगुल्ला खिलाते हैं.

FIRST PUBLISHED : September 8, 2024, 11:01 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sharma-ji-chole-bhature-famous-in-saharanpur-taste-remains-intact-65-years-8667373.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here