Home Uncategorized aaj ka panchang 13 december 2025 shubh muhurat | navami tithi shaniwar...

aaj ka panchang 13 december 2025 shubh muhurat | navami tithi shaniwar vart muhurat shani dev puja 2 shubh yoga bhadra rahu kaal | आज का पंचांग, 13 दिसंबर 2025 मुहूर्त

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 December 2025: आज शनिवार व्रत और शनि पूजा का दिन है. दो शुभ योग में व्रत है. शनि पूजा से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट मिटेंगे. पंचांग अनुसार पौष कृष्ण नवमी तिथि, हस्त नक्षत्र, गर करण, आयुष्मान् योग बना है. नवमी में पाताल की भद्रा लगेगी. शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:23 ए एम से है. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

ख़बरें फटाफट

पंचांग: पौष कृष्ण नवमी, शनिवार व्रत, शनि पूजा, 2 शुभ योग, भद्रा, जानें मुहूर्तआज का पंचांग, 13 दिसंबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 December 2025: आज के पंचांग अनुसार पौष कृष्ण नवमी तिथि, हस्त नक्षत्र, गर करण, आयुष्मान् योग, पूर्व का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज के दिन शनिवार व्रत, शनिदेव की पूजा और 2 शुभ योग हैं. आयुष्मान् सुबह से लेकर दिन में 11:17 ए एम तक है, उसके बाद सौभाग्य योग बनेगा. ये दोनों योग शुभ कार्य करने के लिए अच्छे माने जाते हैं. आयुष्मान् अरोग्य को बढ़ाने वाला और सौभाग्य योग भाग्य में बढ़ोत्तरी करने वाला होता है. नवमी तिथि में पाताल की भद्रा है, इसका प्रारंभ कल सुबह 05:40 ए एम से होगा और सुबह 07:06 ए एम तक रहेगा. आज सुबह में शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:23 ए एम से लेकर 09:40 ए एम तक है.

जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे स्नान के बाद व्रत और शनि पूजा का संकल्प लें. फिर शुभ मुहूर्त में सुबह 08:23 बजे से 09:40 बजे के बीच शनि देव की पूजा करें. उनको नीले फूल, अक्षत्, काला तिल, काला गुलाब जामुन, काला या नीला वस्त्र, तेल, काली उड़द आदि अर्पित करें. शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. उसके बाद शनिवार व्रत कथा सुनें. फिर पूजा का समापन शनि देव की आरती से करें. उसके बाद श​मी के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे तेल का दीपक जलाएं. साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो आपको छाया दान करना चाहिए. इसके लिए एक पात्र में सरसों या तिल का तेल भर लें और उसमें अपना चेहरा देखें. उसके बाद उसे किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. आज के दिन गरीब और असहाय लोगों की मदद करें, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

  • आज की तिथि- नवमी – 04:37 पी एम तक, उसके बाद दशमी
  • आज का नक्षत्र- हस्त पूर्ण रात्रि तक
  • आज का करण- गर – 04:37 पी एम तक, वणिज – 05:40 ए एम, दिसम्बर 14 तक, फिर विष्टि
  • आज का योग- आयुष्मान् – 11:17 ए एम तक, उसके बाद सौभाग्य
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शनिवार
  • चंद्र राशि- कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:05 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 01:57 ए एम, दिसम्बर 14
चन्द्रास्त- 01:07 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 ए एम से 06:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:36 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:59 पी एम से 02:40 पी एम
अमृत काल: 01:41 ए एम, दिसम्बर 14 से 03:27 ए एम, दिसम्बर 14
निशिता मुहूर्त: 11:48 पी एम से 12:43 ए एम, दिसम्बर 14

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 08:23 ए एम से 09:40 ए एम
  • चर-सामान्य: 12:15 पी एम से 01:33 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 01:33 पी एम से 02:51 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 02:51 पी एम से 04:08 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 05:26 पी एम से 07:08 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 08:51 पी एम से 10:33 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 10:33 पी एम से 12:16 ए एम, दिसम्बर 14
  • चर-सामान्य: 12:16 ए एम से 01:58 ए एम, दिसम्बर 14
  • लाभ-उन्नति: 05:23 ए एम से 07:06 ए एम, दिसम्बर 14

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 07:05 ए एम से 08:23 ए एम
  2. राहुकाल- 09:40 ए एम से 10:58 ए एम
  3. यमगण्ड- 01:33 पी एम से 02:51 पी एम
  4. दुर्मुहूर्त- 07:05 ए एम से 07:46 ए एम, 07:46 ए एम से 08:28 ए एम
  5. भद्रा- 05:40 ए एम, दिसम्बर 14 से 07:06 ए एम, दिसम्बर 14
  6. दिशाशूल- पूर्व

शिववास

सभा में – 04:37 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में.

homedharm

पंचांग: पौष कृष्ण नवमी, शनिवार व्रत, शनि पूजा, 2 शुभ योग, भद्रा, जानें मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here