Home Uncategorized Aaj Ka Panchang 2 December 2025 | bhaum pradosh vrat today Panchang...

Aaj Ka Panchang 2 December 2025 | bhaum pradosh vrat today Panchang 2025 | भौम प्रदोष व्रत आज पंचांग 2025 | पंचांग से देखें आज का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

0
5


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 December 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि को प्रदोष तिथि का व्रत किया जाता है. प्रदोष व्रत हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है, पर जब यह तिथि मंगलवार को पड़े तो इसे भौम प्रदोष कहते हैं. साथ ही आज अश्विनी नक्षत्र, वरीयान योग, बालव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. आज मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत का होना बहुत शुभ माना जा रहा है. मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत, हनुमानजी और भगवान शिव की पूजा ये तीनों मिलकर अत्यंत शुभ, शक्तिशाली और फलदायक योग बना रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, रामभक्त हनुमानजी को भगवान शिव का रूद्र अवतार माना जाता है. मंगलवार के दिन हनुमानजी के साथ शिवजी की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है.

आज मंगलवार का दिन भी है, जो रामभक्त हनुमानजी को समर्पित है. इस दिन हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. हनुमानजी मंगल के अधिपति माने जाते हैं और मंगल के अशुभ प्रभावों के निवारण के लिए सबसे श्रेष्ठ उपासना हनुमानजी की बताई गई है. मांगलिक दोषों से मुक्ति के लिए हनुमान की उपासना, लाल वस्तु दान, साहस-वर्धक उपाय को अत्यंत प्रभावी बताया गया है. मंगलवार के दिन हनुमानजी और शिवजी की संयुक्त पूजा जीवन के संघर्षों से उबारने वाली, ग्रह दोषों को शांत करने वाली और ऊर्जा और साहस देने वाली मानी गई है. आज सुबह केसरिया वस्त्र पहनें हनुमानजी को सिंदूर, चमेली तेल, गुड़ चना अर्पित करें. साथ ही हनुमानजी की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करें. आज शाम को शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र, भोग अर्पित करें, इसके बाद त्रयोदशी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग, 2 दिसंबर 2025
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 03:57 पी एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र – 08:51 पी एम तक, भरणी नक्षत्र
आज का करण- बालव – 03:57 पी एम तक, कौलव – 02:14 ए एम, 3 दिसंबर तक, फिर तैतिल
आज का योग- वरीयान् – 09:08 पी एम तक, फिर परिघ योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:57 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 02:59 पी एम
चन्द्रास्त- 04:53 ए एम, 3 दिसंबर

आज के शुभ योग और मुहूर्त 2 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 ए एम से 06:03 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से 05:48 पी एम
अमृत काल: 02:23 पी एम से 03:49 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:38 ए एम, 3 दिसंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:57 ए एम से 08:51 पी एम
अमृत सिद्धि योग: 06:57 ए एम से 08:51 पी एम
रवि योग: 08:51 पी एम से 01:22 ए एम, 3 दिसंबर

शिववास: कैलाश पर – 03:57 पी एम तक, फिर नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 2 दिसंबर 2025
राहुकाल: 02:47 पी एम से 04:06 पी एम
यमगण्ड: 09:34 ए एम से 10:52 ए एम
आडल योग: 08:51 पी एम से, 01:22 ए एम, 3 दिसंबर
विडाल योग: 06:57 ए एम से 08:51 पी एम
दुर्मुहूर्त: 09:03 ए एम से 09:44 ए एम
गुलिक काल: 12:11 पी एम से 01:29 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here