Home Uncategorized aaj ka panchang 20 september 2025 | today panchang hindi | Chaturdashi...

aaj ka panchang 20 september 2025 | today panchang hindi | Chaturdashi Shraddha shaniwar shani puja shubh muhurat bhadra ashubh samay | आज का पंचांग, 20 सितंबर 2025

0
9


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 September 2025: आज के दिन 2 शुभ योग बने हैं. आज चौदस श्राद्ध और शनिवार व्रत है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, मघा नक्षत्र, विष्टि करण, साध्य योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. चतुर्दशी तिथि के अधिपति देव भगवान शिव हैं. पितृ पक्ष का 14वां दिन चौदस श्राद्ध या चतुर्दशी श्राद्ध कहलाता है. इस दिन उन सभी पितरों का तर्पण और श्राद्ध होता है, जो अकाल मृत्यु के शिकार हो गए होते हैं. श्राद्ध करने से उनको मोक्ष मिलता है और पितरों की कृपा से परिवार की उन्नति होती है. आज शनिवार को व्रत रखकर शनिदेव की पूजा करते हैं.

आज शनिवार व्रत में नीले फूल, माला, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करके शनिदेव की पूजा करनी चाहिए. उनको गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा, शनि स्तोत्र का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनिदेव की आरती करें. शनिदेव के आशीर्वाद से साढ़ेसाती और ढैय्या का दोष मिटता है. आज के दिन नीले रंग के कपड़े, काला कंबल, छाता, जूते, चप्पल, काला तिल, काली उड़द, लोहा आदि का दान करें. मध्यमा अंगुली में घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने या नाव की कील की अंगूठी पहनने से शनि दोष मिटता है. आज सुबह 06:08 ए एम से भद्रा लग रही है, जो 11:53 ए एम तक है. इसमें कोई शुभ कार्य न करें. आइए पंचांग से देखते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 सितंबर 2025

आज की तिथि- चतुर्दशी – 12:16 ए एम, सितम्बर 21 तक, उसके बाद अमावस्या
आज का नक्षत्र- मघा – 08:05 ए एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- विष्टि – 11:53 ए एम तक, शकुनि – 12:16 ए एम, सितम्बर 21 तक, उसके बाद चतुष्पाद
आज का योग- साध्य – 08:07 पी एम तक, फिर शुभ योग
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:08 ए एम
सूर्यास्त- 06:20 पी एम
चन्द्रोदय- 05:30 ए एम, सितम्बर 21
चन्द्रास्त- 05:35 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:34 ए एम से 05:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:39 पी एम
अमृत काल: 02:45 ए एम, सितम्बर 21 से 04:26 ए एम, सितम्बर 21
विजय मुहूर्त: 02:16 पी एम से 03:05 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:51 पी एम से 12:38 ए एम, सितम्बर 21

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:40 ए एम से 09:11 ए एम
चर-सामान्य: 12:14 पी एम से 01:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:46 पी एम से 03:17 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:17 पी एम से 04:49 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:20 पी एम से 07:49 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:17 पी एम से 10:46 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:46 पी एम से 12:14 ए एम, सितम्बर 21
चर-सामान्य: 12:14 ए एम से 01:43 ए एम, सितम्बर 21
लाभ-उन्नति: 04:40 ए एम से 06:09 ए एम, सितम्बर 21

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
यमगण्ड- 01:46 पी एम से 03:17 पी एम
गुलिक काल- 06:08 ए एम से 07:40 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:08 ए एम से 06:57 ए एम, 06:57 ए एम से 07:46 ए एम
भद्रा- 06:08 ए एम से 11:53 ए एम
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 12:16 ए एम, सितम्बर 21 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here