Home Uncategorized Aaj Ka Panchang 2024: आज से पौष महीना शुरू, शिव पूजा से...

Aaj Ka Panchang 2024: आज से पौष महीना शुरू, शिव पूजा से करें दिन की शुरुआत, शुभ फलों की होगी प्राप्ति, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

0
10



आज का पंचांग, 16 नवंबर 2024: आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, शुक्ल योग, कौलव करण, सोमवार दिन और पूर्व दिशाशूल है. आज सोवार का व्रत और भोलेनाथ की आराधना का दिन है. यह सनातन धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है. जिस दिन शिवजी की पूजा होती है, उस दिन व्रत रखा जाता है. यह व्रत मन के विकारों को दूर करने के लिए रखते हैं, महिलाएं यह व्रत जरूर रखती हैं. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

सोमवार के दिन व्रत रखकर भगवान शिवजी की पूजा करते हैं. शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. उस जल में धतूरा, फूल, दूध और चावल आदि डालकर भोलेनाथ को अर्पित करते हैं. शिव मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. भोलेनाथ की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है. कुंडली के दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं. पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, द्विपुष्कर योग, राहुकाल, दिशाशूल, शुभ चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2024

आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:29 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 01:14 ए एम तक, उसके बाद पुनर्वसु
आज का करण- कौलव – 12:29 पी एम तक, तैतिल – 11:39 पी एम तक
आज का योग- विश्कुम्भ – 01:10 पी एम तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:07 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 06:17 पी एम
चन्द्रास्त- 08:07 ए एम, 17 दिसंबर
ऋतु- हेमंत

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:37 पी एम तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त: 12:37 पी एम से 01:41 पी एम तक, फिर 02:41 पी एम से 03:22 पी एम
कुलिक: 02:41 पी एम से 03:22 पी एम तक
कंटक: 09:11 ए एम से 09:52 ए एम तक
राहु काल: 08:24 ए एम से 09:42 ए एम तक
यमघण्ट: 11:56 ए एम से 12:37 पी एम तक
यमगण्ड: 10:59 ए एम से 12:16 पी एम तक
गुलिक काल: 01:34 पी एम से 02:51 पी एम तक
दिशाशूल- पूर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here