Home Uncategorized Aaj Ka Panchang 2025: जगत के पालनहार ‘श्रीहरि’ को समर्पित है आज...

Aaj Ka Panchang 2025: जगत के पालनहार ‘श्रीहरि’ को समर्पित है आज का दिन, व्रत-पूजन से मोक्ष की होगी प्राप्ति, जानें मुहूर्त-राहुकाल

0
7



आज का पंचांग, 09 जनवरी 2025: आज पावन पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, भरणी नक्षत्र, साघ्य योग, गर करण, गुरुवार दिन और दक्षिण दिशाशूल है. आज गुरुवार का दिन है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इसलिए गुरुवार को जगत के पालनहार की आराधना होगी. गुरुवार का व्रत सनातन धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है. शुभ योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका फल आपको काफी दिनों तक मिलता रहेगा. सुबह में स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. श्रीहरि को पीले फूल, अक्षत्, चंदन, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, धूप, दीप, गुड़, चने की दाल, हल्दी आदि अर्पित करते हैं. उसके बाद विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, गुरुवार व्रत कथा पढ़नी चाहिए. विष्णु पूजा के बाद केले के पौधे की पूजा करें. किसी गरीब ब्राह्मण को हल्दी, पीले वस्त्र, केला, पीतल के बर्तन, गुड़ आदि का दान करें. इससे आपकी कुंडली का गुरु दोष दूर होगा.

गुरु दोष के दूर होने से व्यक्ति को ज्ञान अर्जित करने में कोई परेशानी नहीं होती है. गुरुवार के दिन आप अपने गुरु की सेवा करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. इससे भी आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा. हिंदू कैलेंडर की मदद से जानते हैं आज का सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, शुभ मुहूर्त, रवि योग, भद्रा, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.

आज का पंचांग, 09 जनवरी 2025

आज की तिथि- दशमी – 12:25 पी एम तक, फिर एकादशी
आज का नक्षत्र- भरणी – 03:08 पी एम तक
आज का करण- गर – 12:25 पी एम तक, वणिज – 11:23 पी एम तक
आज का योग- साघ्य – 05:29 पी एम तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मेष- 08:47 पी एम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:41 पी एम
चन्द्रोदय- 01:30 पी एम
चन्द्रास्त- 03:37 ए एम
ऋतु- शिशिर

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:49 पी एम तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त: 10:43 ए एम से 11:25 ए एम तक, 02:54 पी एम से 15:36 पी एम तक
कुलिक: 10:43 ए एम से 11:25 ए एम तक
कंटक: 02:54 पी एम से 03:36 पी एम तक
राहु काल: 01:46 पी एम से 03:04 पी एम तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 04:17 पी एम से 04:59 पी एम तक
यमघण्ट: 07:56 ए एम से 08:38 ए एम तक
यमगण्ड: 07:15 ए एम से 08:33 ए एम तक
गुलिक काल: 09:51 ए एम से 11:09 ए एम तक
दिशाशूल: दक्षिण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here