Last Updated:
aaj ka panchang 18 january 2025: शनिवार व्रत के दिन शोभन योग बना है. इस दिन माघ कृष्ण पंचमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और सिंह का चंद्रमा है. शनि कृपा पाने का उपाय यह है कि आप अधर्म, असत्य,…और पढ़ें
आज का पंचांग, 18 जनवरी 2025
आज का पंचांग, 18 जनवरी 2025: शनिवार व्रत के दिन शोभन योग बना है, जो एक शुभ योग है. इस दिन माघ कृष्ण पंचमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और सिंह का चंद्रमा है. शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनि देव की पूजा करते हैं. प्रात:काल में स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहन लें. उसके बाद शनि मंदिर में जाएं. वहां पर न्याय के देवता शनि महाराज को काले तिल, नीले फूल, सरसों के तेल, उड़द की दाल आदि अर्पित करें. धूप, दीप आदि चढ़ाएं. शनि चालीसा और शनिवार व्रत कथा का पाठ करें. सबसे अंत में शनि देव की आरती करें. साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है तो छाया दान कर दें. इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके कष्टों को दूर करेंगे.
शनि महाराज की कृपा पाने का आसान उपाय यह है कि आप अधर्म, असत्य, अनैतिकता, चोरी, मांस, मदिरा आदि से दूर रहें. जुआ, सट्टा आदि न खेलें. दूसरों को पीड़ा न पहुंचाएं. गरीब और असहाय लोगों की मदद करें. मरीजों को दवाएं और भूखों को भोजन खिलाएं. हर शनिवार को काला कंबल, जूते, चप्पल, गरम कपड़े, लोहा, स्टील के बर्तन आदि का दान करें. इससे भी आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा. पूजा के समय शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ फलदायी होता है. पंचांग से जानते हैं शनिवार के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.
आज का पंचांग, 18 जनवरी 2025
आज की तिथि- पञ्चमी – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 02:51 पी एम तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- कौलव – 06:26 पी एम तक, उसके बाद तैतिल – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- शोभन – 01:16 ए एम, जनवरी 19 तक, फिर अतिगण्ड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 पी एम
चन्द्रोदय- 10:03 पी एम
चन्द्रास्त- 10:01 ए एम
आज के मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अमृत काल: 07:53 ए एम से 09:38 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:17 पी एम से 03:00 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
चर-सामान्य: 12:32 पी एम से 01:51 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:51 पी एम से 03:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:10 पी एम से 04:30 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:49 पी एम से 07:29 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:10 पी एम से 10:51 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:51 पी एम से 12:32 ए एम, जनवरी 19
चर-सामान्य: 12:32 ए एम से 02:12 ए एम, जनवरी 19
लाभ-उन्नति: 05:34 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 19
अशुभ समय
राहुकाल- 09:53 ए एम से 11:12 ए एम
गुलिक काल- 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
यमगण्ड- 01:51 पी एम से 03:10 पी एम
दुर्मुहूर्त- 07:15 ए एम से 07:57 ए एम, 07:57 ए एम से 08:39 ए एम
दिशाशूल- पूर्व
रुद्राभिषेक के लिए शिववास
नन्दी पर.
January 17, 2025, 19:13 IST
शोभन योग में शनिवार व्रत, शनि पूजा से मिटेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त, चौघड़िया

















