Last Updated:
Aaj Ka Panchang 2025: रविवार के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन माघ कृष्ण पंचमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगंड योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. रविवार के दिन लाल केसर, लाल या नारंगी कपड़ा, लाल रंग…और पढ़ें
आज का पंचांग, 19 जनवरी 2025.
आज का पंचांग, 19 जनवरी 2025: रविवार के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बने हैं. इस दिन माघ कृष्ण पंचमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगंड योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. रविवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. इसमें आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसके सफल होने की उम्मीद सबसे अधिक है. रविवार को सुबह में स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए. सूर्य देव को लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल वाले जल से अर्घ्य देना चाहिए. उस दौरान सूर्य मंत्र का उच्चारण करें. यदि रविवार व्रत हैं तो व्रत कथा का पाठ करें. पूजा का समापन सूर्य देव की आरती से करें. सूर्य देव की कृपा से आपका घर धन और धान्य से भरा रहेगा. आपके रोग और दोष मिटेंगे.
रविवार के व्रत के मीठा भोजन करने का विधान है. इस दिन नमक का सेवन वर्जित है. रविवार के दिन लाल केसर, लाल या नारंगी कपड़ा, लाल रंग के फल, गुड़, घी, तांबा आदि का दान करें. इससे आपकी कुंडली का सूर्य ग्रह मजबूत होगा. इससे आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. जिसका सूर्य मजबूत होता है, उसे उच्च पद की प्राप्ति होती है. वे लोग राजनीति में बहुत अच्छा करते हैं. उनकी पिता से संबंध अच्छा रहता है और उनकी मदद मिलती है. आप प्रतिदिन पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपका सूर्य मजबूत होगा. दैनिक पंचांग से जानते हैं रविवार के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया समय आदि.
आज का पंचांग, 19 जनवरी 2025
आज की तिथि- पंचमी – 07:30 ए एम तक, उसके बाद षष्ठी
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 05:30 पी एम तक, फिर हस्त
आज का करण- तैतिल – 07:30 ए एम तक, गर – 08:41 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- अतिगण्ड – 01:58 ए एम, जनवरी 20 तक, फिर सुकर्मा
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:50 पी एम
चन्द्रोदय- 10:55 पी एम
चन्द्रास्त- 10:27 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: 05:30 पी एम से 07:14 ए एम, जनवरी 20
रवि योग: 05:30 पी एम से 07:14 ए एम, जनवरी 20
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अमृत काल: 09:30 ए एम से 11:17 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:18 पी एम से 03:00 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:13 ए एम से 12:32 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:51 पी एम से 03:11 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:50 पी एम से 07:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:30 पी एम से 09:11 पी एम
चर-सामान्य: 09:11 पी एम से 10:51 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:12 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 20
शुभ-उत्तम: 05:34 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 20
अशुभ समय
राहुकाल- 04:30 पी एम से 05:50 पी एम
गुलिक काल- 03:11 पी एम से 04:30 पी एम
यमगण्ड- 12:32 पी एम से 01:51 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:25 पी एम से 05:07 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
रुद्राभिषेक के लिए शिववास
नन्दी पर – 07:30 ए एम तक, फिर भोजन में.
January 18, 2025, 19:16 IST
सर्वार्थ सिद्धि समेत बने 3 शुभ योग, सूर्य पूजा से बढ़ेगा यश, जानें मुहूर्त

















