Home Uncategorized aaj ka panchang 24 december 2025 vinayaka chaturthi muhurat | budhwar vrat...

aaj ka panchang 24 december 2025 vinayaka chaturthi muhurat | budhwar vrat ganesh puja bhadra raj panchak ashubh samay | आज का पंचांग, 24 दिसंबर 2025: विनायक चतुर्थी, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, राज पंचक, पाताल की भद्रा, देखें दिन के सभी मुहूर्त, अशुभ समय

0
1


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 December 2025: आज साल की अंतिम विनायक चतुर्थी है. यह पौष विनायक चतुर्थी है. इसके साथ बुधवर व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, विष्टि करण, हर्षण योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज भद्रा सुबह में 07:11 ए एम से लग रही है और दोपहर में 01:11 पी एम तक रहेगी. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है, वहीं आज शाम को 07:46 पी एम से पंचक लग रहा है. बुधवार के पंचक को राज पंचक कहा जाता है, यह आज से अगले ​5 दिनों तक रहेगा और इसका शुभ प्रभाव होगा. इसे अशुभ नहीं माना जाता है.

जो लोग आज विनायक चतुर्थी का व्रत हैं, वे गणेश जी की पूजा 11:19 ए एम से कर सकते हैं. विनायक चतुर्थी के साथ बुधवार व्रत का सुंदर संयोग बना है. इस दोनों ही व्रत में गणेश जी की पूजा करते हैं. विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा फूल, माला, धूप, दीप, दूर्वा, मोदक, सिंदूर, अक्षत् आदि से करें. विनायक चतुर्थी व्रत कथा सुनें और आरती करें. गणेश जी की कृपा प्राप्ति के लिए उनके प्रभावशाली मंत्र ॐ गं गणपतये नमो नमः का जाप करें. आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. गणेश जी के आशीर्वाद से कुंडली का बुध दोष भी मिट जाएगा. बुध दोष दूर करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. हरे रंग का रूमाल रख सकते हैं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 दिसंबर 2025

आज की तिथि- 01:11 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- विष्टि – 01:11 पी एम तक, बव – 01:30 ए एम, दिसम्बर 25 तक, उसके बाद बालव
आज का योग- हर्षण – 04:02 पी एम तक, फिर वज्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मकर – 07:46 पी एम तक, उसके बाद कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:11 ए एम
सूर्यास्त- 05:30 पी एम
चन्द्रोदय- 10:16 ए एम
चन्द्रास्त- 09:26 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:22 ए एम से 06:16 ए एम
अमृत काल: 09:23 पी एम से 11:04 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:04 पी एम से 02:45 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:54 पी एम से 12:48 ए एम, दिसम्बर 25
विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त: 11:19 ए एम से 1:11 पी एम तक

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:11 ए एम से 08:29 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:29 ए एम से 09:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:03 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 02:56 पी एम से 04:13 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:13 पी एम से 05:30 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:13 पी एम से 08:56 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:56 पी एम से 10:38 पी एम
चर-सामान्य: 10:38 पी एम से 12:21 ए एम, दिसम्बर 25
लाभ-उन्नति: 03:46 ए एम से 05:29 ए एम, दिसम्बर 25

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 08:29 ए एम से 09:46 ए एम
गुलिक काल- 11:03 ए एम से 12:21 पी एम
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:41 पी एम
भद्रा- 07:11 ए एम से 01:11 पी एम
भद्रा का वास- पाताल में
पंचक- 07:46 पी एम से 07:12 ए एम, दिसम्बर 25
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

क्रीड़ा में – 01:11 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here