Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 January 2026: आज माघ का बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज के दिन रवि योग दोपहर में 01:58 पी एम से बनेगा और पूरी रात तक है. आज 01:35 एएम से पंचक का प्रारंभ हुआ. बुधवार से शुरू हुआ पंचक दोष रहित होता है. ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं, कोई कार्य वर्जित नहीं है. आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि दिन बुधवार है. साथ ही आज रवि योग औप सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहने वाला है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. आज का दिन भद्रा और पंचक मुक्त रहने वाला है, जिससे आप गणेशजी की कृपा से कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज माघ शुक्ल दशमी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, गर करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. बुधवार को गणेशजी की पूजा और गणेश व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. गणेशजी विघ्नहर्ता भी कहा जाता हैं. बुधवार को उनकी पूजा करने से जीवन के कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है. इस दिन पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं. गणेशजी बुद्धि के देवता हैं और इनकी पूजा विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों और व्यापारियों के लिए यह पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि तेज होती है, सभी विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त या शुभ समय का चुनाव पंचांग के अनुसार करें. स्नान-ध्यान के बाद पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके गणपति की विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर का तिलक, मोदक, गुड़-घी का भोग लगाएं. धूप, दीप और कपूर जलाएं। इसके बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का कम से कम 11 या 108 बार जप करें. गणेश चालीसा या अथर्वशीर्ष, गणेश संकट नाशन स्त्रोत का पाठ करें, फिर आरती उतारें और प्रसाद वितरित करें. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 जनवरी 2026
आज की तिथि- दशमी तिथि – 04:35 पी एम तक, फिर एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 09:26 ए एम तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र
आज का करण- गर – 04:35 पी एम तक, वणिज – 03:16 ए एम, 29 जनवरी तक, विष्टि
आज का योग- शुक्ल – 03:13 ए एम, 28 जनवरी तक, ब्रह्म योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- वृषभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:11 ए एम
सूर्यास्त- 05:57 पी एम
चन्द्रोदय- 01:02 पी एम
चन्द्रास्त- 03:49 ए एम, 29 जनवरी
आज के शुभ योग और मुहूर्त 28 जनवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:18 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:22 पी एम से 03:05 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:54 पी एम से 06:21 पी एम
अमृत काल: 07:13 ए एम से 08:42 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, 01:00 ए एम, 29 जनवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि योग: पूरे दिन

शिववास: सभा में – 04:35 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 28 जनवरी 2025
राहुकाल: 12:34 पी एम से 01:55 पी एम
यमगण्ड: 08:32 ए एम से 09:53 ए एम
आडल योग: 07:11 ए एम से 09:26 ए एम
दुर्मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
गुलिक काल: 11:13 ए एम से 12:34 पी एम
भद्रा: 03:16 ए एम, 07:11 ए एम, 29 जनवरी
दिशाशूल- उत्तर

















