आज का पंचांग, 29 मार्च 2025: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जो चैत्र अमावस्या पर्व पर है. आज चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, ब्रह्म योग, नाग करण, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि का चंद्रमा है. आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा. इसके अलावा रात में 11:01 बजे शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर करेंगे. मीन में शनि के गोचर से कुछ राशि के लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचेगा, किसी पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप होगा, तो कुछ राशियों को इससे मुक्ति मिलेगी. वहीं आज चैत्र अमावस्या पर स्नान और दान करने पाप मिटेंगे, पुण्य की प्राप्ति होगी. स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, पंचबलि कर्म, दान आदि करते हैं, इससे पितर खुश होते हैं. पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
शनिवार की अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जानते हैं. शनि अमावस्या और शनिवार व्रत भी है. इसमें शनि देव की पूजा करें. उनको सरसों या तिल के तेल चढ़ाएं. काले तिल, उड़द, काला कपड़ा, शमी के पत्ते, नीले और काले फूल अर्पित करें. गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत की कथा सुनें. इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होगी. आप शनि की पीड़ा से मुक्त हो सकते हैं. साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव वाले लोग अच्छे कर्म करें, सत्य बोलें, दान करें और गरीबों की मदद करें. आप पर शनि देव खुश रहेंगे. वैदिक पंचांग से जानते हैं शनिवार के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्य ग्रहण समय, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 29 मार्च 2025
आज की तिथि- अमावस्या – 04:27 पी एम तक, फिर प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 07:26 पी एम तक, उसके बाद रेवती
आज का करण- नाग – 04:27 पी एम तक, किंस्तुघ्न – 02:39 ए एम, मार्च 30 तक, फिर बव
आज का योग- ब्रह्म – 10:04 पी एम तक, उसके बाद इन्द्र
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:15 ए एम
सूर्यास्त- 06:37 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 06:40 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
सूर्य ग्रहण का समय: 2:20 पीएम से 6:13 पीएम तक
मीन में शनि गोचर समय: 11:01 पी एम पर
ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:29 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:51 पी एम
अमृत काल: 03:11 पी एम से 04:36 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:47 ए एम से 09:20 ए एम
चर-सामान्य: 12:26 पी एम से 01:59 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:32 पी एम से 05:05 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:37 पी एम से 08:04 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:31 पी एम से 10:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:58 पी एम से 12:25 ए एम, मार्च 30
चर-सामान्य: 12:25 ए एम से 01:52 ए एम, मार्च 30
लाभ-उन्नति: 04:46 ए एम से 06:13 ए एम, मार्च 30
अशुभ समय
राहुकाल- 09:20 ए एम से 10:53 ए एम
गुलिक काल- 06:15 ए एम से 07:47 ए एम
यमगण्ड- 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
दुर्मुहूर्त- 06:15 ए एम से 07:04 ए एम, 07:04 ए एम से 07:54 ए एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
गौरी के साथ – 04:27 पी एम तक, फिर श्मशान में.

















