Home Uncategorized aaj ka panchang 31 december 2025 | Pausha Putrada Ekadashi muhurat budhwar...

aaj ka panchang 31 december 2025 | Pausha Putrada Ekadashi muhurat budhwar vrat ganesh puja sarvartha siddhi yoga ashubh samay | आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2025 पौष पुत्रदा एकादशी

0
2


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 December 2025: आज वैष्णव पौष पुत्रदा एकादशी व्रत और गृहस्थ लोगों का पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण है. आज के दिन 3 शुभ योग हैं. पंचांग अनुसार आज पौष शुक्ल द्वादशी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, बव करण, साध्य योग, उत्तर का दिशाशूल और मेष  राशि में चंद्रमा है. साध्य योग के अलावा आज शुभ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है. गृहस्थ लोगों के पुत्रदा एकादशी व्रत के पारण का समय दोपहर में 1:26 बजे से लेकर दोपहर 3:31 बजे तक है. वहीं जो लोग आज एकादशी व्रत हैं, वे पारण कल सुबह में 07:14 बजे से सुबह 09:18 बजे के बीच कर सकते हैं. हरिवासर का समापन आज सुबह 10:12 बजे है. इस व्रत को करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. आज साल के अंतिम दिन का समापन एकादशी व्रत के सा​थ है.

आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा भी है. आज सुबह में स्नान के बाद गणेश जी की पूजा विधि विधान से करें. गणेशजी को दूर्वा, सिंदूर, अक्षत्, फूल, माला, धूप, दीप, मोदक, फल आदि अर्पित करें. गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती करें. पूजा के समय ओम गं गणपतये नमो नम: का उच्चारण करें. इस मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जिनकी कुंडली में बुध दोष होता है, उनको आज के दिन हरा चारा, हरे रंग के कपड़े, हरे फल आदि का दान करना चाहिए. आज के पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 दिसंबर 2025

  • आज की तिथि- द्वादशी – 01:47 ए एम, जनवरी 01 तक, उसके बाद त्रयोदशी
  • आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 01:29 ए एम, जनवरी 01 तक, फिर रोहिणी
  • आज का करण- बव – 03:26 पी एम तक, बालव – 01:47 ए एम, जनवरी 01 तक, फिर कौलव
  • आज का योग- साध्य – 09:13 पी एम तक, फिर शुभ
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- बुधवार
  • चंद्र राशि- मेष – 09:23 ए एम तक, उसके बाद वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:35 पी एम
चन्द्रोदय- 02:19 पी एम
चन्द्रास्त- 04:55 ए एम, जनवरी 01

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:19 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  3. विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:49 पी एम
  4. अमृत काल: 11:20 पी एम से 12:46 ए एम, जनवरी 01
  5. निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:52 ए एम, जनवरी 01
  6. सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:14 ए एम से 08:31 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:31 ए एम से 09:49 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:07 ए एम से 12:24 पी एम
चर-सामान्य: 03:00 पी एम से 04:17 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:17 पी एम से 05:35 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:17 पी एम से 09:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:00 पी एम से 10:42 पी एम
चर-सामान्य: 10:42 पी एम से 12:24 ए एम, जनवरी 01
लाभ-उन्नति: 03:49 ए एम से 05:32 ए एम, जनवरी 01

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 08:31 ए एम से 09:49 ए एम
  • गुलिक काल- 11:07 ए एम से 12:24 पी एम
  • राहुकाल- 12:24 पी एम से 01:42 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 12:04 पी एम से 12:45 पी एम
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

कैलाश पर – 01:47 ए एम, जनवरी 01 तक, उसके बाद नंदी पर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here