Home Uncategorized Aghan Masik Shivratri Date: अगहन महीने में इस दिन मासिक शिवरात्रि, अद्भुत...

Aghan Masik Shivratri Date: अगहन महीने में इस दिन मासिक शिवरात्रि, अद्भुत संयोग से व्रत का मिलेगा दोगुना पुण्य!

0
4


Last Updated:

Aghan Masik Shivratri November 2025: सनातन धर्म में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार अगहन माह की मासिक शिवरात्रि बेहद खास है. इस दिन अद्भुत संयोग बन रहा है…

Aghan Shivratri Date: मार्गशीर्ष मास या अगहन मास, हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. इस महीने की मासिक शिवरात्रि का भी बड़ा महत्व है. बता दें कि हर महीने की मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, जबकि अविवाहितों के लिए शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 नवंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 19 नवंबर की सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगा. मासिक शिवरात्रि पर भगवान की पूजा के लिए निशा काल सबसे उत्तम माना जाता है, इसलिए मासिक शिवरात्रि 18 नवंबर को मनाई जाएगी. वहीं, अगहन शिवरात्रि पर आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. साथ ही अभिजीत मुहूर्त और स्वाति नक्षत्र का योग बनेगा. इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अक्षय फल मिलता है.

मासिक शिवरात्रि व्रत के लाभ
मान्यता है कि शिव मंत्रों का जाप शिवालय या घर के पूर्व भाग में बैठकर करने से अधिक फल प्राप्त होता है. मासिक शिवरात्रि की पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर स्वयं भोजन करना चाहिए, जो भी भक्त इस व्रत को पूरे श्रद्धाभाव से करता है, उसके माता-पिता के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और स्वयं के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इस व्रत की महिमा से व्यक्ति दीर्घायु, ऐश्वर्य, आरोग्य और संतान आदि प्राप्त करता है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है.

जरूर करें इन मंत्रों का जाप
ऊं त्रिदलं त्रिगुणाकारम त्रिनेत्रम च त्रिधायुतम्। त्रिजन्म पाप संहारम एक बिल्व शिवार्पणम.
ऊं शिवाय नमः, ऊं सर्वात्मने नमः, ऊं त्रिनेत्राय नमः, ऊं हराय नमः, ऊं इन्द्रमुखाय नमः

authorimg

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

अगहन महीने में इस दिन मासिक शिवरात्रि, अद्भुत संयोग से मिलेगा दोगुना पुण्य!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here