Home Uncategorized Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से...

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से जला दें दीपक, धन-संपदा की नहीं होगी कमी

0
5


Last Updated:

Akshaya Tritiya 2025: माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति देता है. इसके अलावा इस दिन कुछ स्थानों पर दीपक जलाया जाए तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है, सा…और पढ़ें

अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से जला दें दीपक, नहीं होगी धन की कमी!

अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से जला दें दीपक, धन-संपदा की नहीं होगी कमी

हाइलाइट्स

  • अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी.
  • तुलसी के पास और मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं.
  • उत्तर दिशा और घर की छत पर दीपक जलाना शुभ है.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया तिथि अक्षय फल देने वाली मानी जाती है. इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा एवं साधना की जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति व धन संपत्ति की बढ़ोतरी आती है.

अक्षय तृतीया तिथि को कई गुना फलों को प्रदान करने वाली माना जाता है. इसलिए इस शुभ तिथि पर दान पुण्य का भी विशेष महत्व है, माना जाता है कि इस दिन किया गया दान व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति देता है. इसके अलावा इस दिन कुछ स्थानों पर दीपक जलाया जाए तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है, साथ ही आर्थिक स्थिति में भी दृढ़ता आती है. तो आइए ज्योतिषाचार्य व वास्तुसलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं कब है अक्षय तृतीया और इस दिन किन-किन स्थानों पर दीपक लगाने से लाभ प्राप्त होता है.

कब पड़ रही अक्षय तृतीया
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 29 मिनट से लेकर 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 30 अप्रैल को ही मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: क्या है सच्चा प्यार? गीता में स्वयं श्रीकृष्ण ने बताए हैं प्रेम के दिव्य स्वरूप, आप भी जानें

अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक

तुलसी के पास
मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है और मां तुलसा का संबंध भी भगवान विष्णु से पति पत्नी का हैं.ऐसे में कई स्थानों पर तुलसी को मां लक्ष्मी के रूप में ही देखा जाता है. अक्षय तृतीया के दिन तुसली के समक्ष घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर भी घी का दीपक जलाएं. माना जाता है कि यह समय मां लक्ष्मी के आगमन का होता है ऐसा करने पर उनकी विशेष कृपा होती है.

उत्तर दिशा में लगाएं दीपक
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर व्यक्ति को घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की होती है. इस स्थान पर दीपक जलाने से धन संपत्ति का लाभ होता है. इसके अलावा अक्षय तृतीया पर घर की छत पर दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Mandir: घर में आपसी तकरार का कारण कहीं पूजा घर तो नहीं, यहां जानें मंदिर से जुड़े जरूरी वास्तु टिप्स

इस स्थान पर अवश्य लगाएं दीपक
अक्षय तृतीया पर अगर घर के मंदिर के साथ-साथ आस पास स्थित दैवीय स्थान और मंदिरों पर भी दीपक जलाया जाए तो यह बहुत शुभ होता है. इस दिन घर के आस पास स्थित किसी कुआं और बावड़ी या अन्य जल के स्रोतों के पास भी दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन की बढ़ोतरी होती है.

homedharm

अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से जला दें दीपक, नहीं होगी धन की कमी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here