Last Updated:
Sapne Me Purvajo Ko Dekhne Ka Matlab: स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है. स्वप्न में दिखने वाली कुछ चीजों, व्यक्ति या स्थिति का हमारे भविष्य से संबंध होता है. फिर चाहे वो शुभ हो या …और पढ़ें
क्या होता है जब सपने में दिखाई देते हैं पूर्वज
हाइलाइट्स
- सपने में पूर्वजों का दिखना विशेष संकेत देता है.
- मृत माता-पिता का सपना कार्यक्षेत्र में सम्मान का संकेत है.
- पूर्वजों को गुस्से में देखना पितृदोष का संकेत हो सकता है.
Sapne Me Purvajo Ko Dekhne Ka Matlab: स्वप्नशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि नींद में दिखने वाले हर सपने का कुछ ना कुछ मतलब जरुर होता है. ये सपने कई बार हमें बहुत कुछ बताने या कुछ विशेष संकेत देने आते हैं. लेकिन जानकारी के अभाव के कारण हम इन्हें समझ नहीं पाते हैं. ऐसे कई तरह के सपनों में एक सपना पूर्वजों का भी कई लोगों को दिखाई देता है. जिसे देख लोग डर जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि हमें हमारे पूर्वज सपने में क्यों दिखाई दिये. ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं कि आखिर सपने में पूर्वजों का दिखना किस बात का संकेत होता है.
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों में आकर पूर्वज आपको एक खास संकेत देना चाहते हैं. अगर आपको सपने में अपने पूर्वज किसी खास स्थिति या वजह के साथ दिखाई देते हैं तो इसके कुछ अलग संदेश मिल सकते हैं.
सपने में मृत माता-पिता को देखना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में अपने मृत माता-पिता दिखाई देते हैं तो आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना दिखना बहुत शुभ माना जाता है. यह सपना आपको भविष्य में कार्यक्षेत्र में मिलने वाले सम्मान की तरफ संकेत देते हैं.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Popularity: समाज में होना चाहते हैं फैमस, तो वास्तु के ये छोटे-छोटे टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद, दिलाएंगे लोकप्रियता!
सपने में किसी संबंधी मृत व्यक्ति को देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जिसे आप पहले से जानते हैं. तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आपके मन में उस व्यक्ति के लिए आज भी लगाव है और आप उन्हें आज भी याद करते हैं.
सपने में पितरों को मिठाई बांटते हुए देखना
अगर आप सपने में अपने पूर्वज को मिठाई बांटते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है. इसके साथ ही पूर्वजों का सपने में दिखना उनकी कोई अधूरी इच्छा का रह जाना भी माना जाता है या फिर कुछ स्थितियों में पूर्वज हमारे सपनों में आकर हमें आने वाली घटनाओं का आभास भी करवाते हैं.
सपने में पितरों को मुस्कुराते हुए देखना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर किसी को सपने में पितृ मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं तो बता दें कि यह सपना आपके आने वाले भविष्य में शुभ फल मिलने का संकेत देते हैं. माना जाता है कि सपने में पितरों को इस स्थिति तरह से देखना आपको परिवार में सुख-समृद्धि को बढ़ाने का संकेत होता है. यह सपना बताता है कि आपके परिवार पर पितरों की कृपा है.
यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें रामायण पाठ, घर में मौजूद वास्तु दोष होंगे दूर, जानें ये 4 उपाय भी
पूर्वजों को गुस्सा करते हुए देखना
अगर आपको सपने में पूर्वज गुस्सा करते हुए दिखाई देते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इसका यह मतलब होता है कि पितृ उससे खुश नहीं है और हो सकता है कि उनके घर में पितृदोष लगा हो.
February 21, 2025, 09:02 IST
सपने में पूर्वजों का दिखना किस बात का है संकेत, शुभ है या अशुभ?

















