Home Uncategorized Arsa Recipe: गणेश चतुर्थी पर बनाएं छत्तीसगढ़ की खास अइरसा मिठाई, बच्चे...

Arsa Recipe: गणेश चतुर्थी पर बनाएं छत्तीसगढ़ की खास अइरसा मिठाई, बच्चे तो बच्चे बुजुर्गों को भी है खूब पसंद; जानें रेसिपी

0
21


जांजगीर चांपा:- सारे उत्तर भारत में त्योहार पर अरसे या अनरसे बरसों से बनाए जा रहे हैं. कुछ महिलाएं तो इसे बनाने में इतनी पारंगत होती हैं कि हलवाई भी हार मान जाए. इस परंपरागत मिठाई को बनाने का तरीका और नाम, दोनों अलग -अलग जगहों पर थोड़े अलग है. छत्तीसगढ़ में इसे अइरसा भी कहा जाता है. इसकी तैयारी में लगने वाला समय थोड़ा ज्यादा है. लेकिन स्वाद भी बेजोड़ है.

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार और गणेश चतुर्थी पर्व पर अइरसा की काफी डिमांड रहती है. यहां हर घर में इसे बनाया जाता है. गुड़ से बनने वाला स्वादिष्ट मीठा पकवान है. अइरसा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है. इसको बनाने के लिए चावल को एक दिन पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है. फिर उस चावल को सुखाकर पीस लिया जाता है. उसके बाद गुड़ मिलाया जाता है और इस आटे को हल्की आंच पर पकाया जाता है. अइरसा खाने बहुत ही मुलायम होता है. तो आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ी अइरसा बनाने की विधि.

  • • अइरसा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को रात में पानी से दो बार धो लें. उसके बाद पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दे.

    • उसके बाद सुबह अगले दिन चावल से पानी को पूरी तरह अलग कर ले और कुछ समय के लिए चावल को सुखा दे.

    • उसके बाद मिक्सी की सहायता से चावल को पीस ले, और जब सब चावल अच्छे से पीसा जाए तो उसको हाथों से दबा कर रख दें.

    • अब गैस ऑन करके पैनल (कढ़ाई) में पानी और गुड़ को एक साथ गर्म करे और गधा सीरा बनाएं, अब उस गढ़ा सीरा में चावल आते को थोड़े-थोड़े करके डालते जाए और चम्मच की सहायता से मिलाते जाए.

    • अब कढ़ाई में तेल गर्म करे और इस गुड़ के गारे के साथ मिले हुए चावल आता को गोल गोल लोई बनाकर चपटा कर ले,और तेल में डाले.

    • जब एक तरफ से अच्छा तरह से सीक जाए उसके बाद उसे पलट लें और हल्का लाल होने तक सेक लें.उसके बाद झारा (छन्नी)की सहायता से कड़ाई से बाहर निकाल लें.

  • अब आपका छत्तीसगढ़ी व्यंजन गुड़ से बना हुआ अइरसा बनकर तैयार है. सबसे अच्छी बात यह है की यह बहुत ही मुलायम होता है. जिसके कारण इसे बुजुर्ग ज्यादा पसंद करते हैं. अइरसा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन में से एक है.

    FIRST PUBLISHED : September 7, 2024, 08:46 IST


    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .
    .

    https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-special-aarsa-sweet-of-chhattisgarh-on-ganesh-chaturthi-know-the-recipe-8663687.html

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here