Home Uncategorized Astro tips : पापा की बात ज्यादा मानेंगे, मम्मी की कम…जानें 3...

Astro tips : पापा की बात ज्यादा मानेंगे, मम्मी की कम…जानें 3 फरवरी को जन्मे बच्चों की कुंडली, नामकरण में काम आएगी ये ट्रिक

0
3


Last Updated:

Astro tips namkaran sanskar : हिंदू धर्म में बच्चों का नामकरण बहुत सोच विचार कर किया जाता है. आज 3 फरवरी है. आज जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह नक्षत्रों का कैसा प्रभाव रहेगा. उनका नामकरण किस अक्षर से शुरू किया जाए. इन सवालों का जवाब जानने के लिए Bharat.one ने अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बात की. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज पैदा होने वाले बच्चों का मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहेगा. ऐसे बच्चे साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होंगे. पिता की बात अधिक मानेंगे, जबकि मां की बातों की उपेक्षा करेंगे. इन बच्चों का नाम सिंह राशि के हिसाब से रखा जाना शुभ रहेगा.

अयोध्या. हिंदू धर्म में ग्रह नक्षत्र राशि का विशेष प्रभाव माना जाता है. कहा जाता है कि जब कोई शुभ काम करना हो तो ग्रह नक्षत्र के हिसाब से ही शुभ मुहूर्त का आकलन होता है. चाहे वह जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण हो या फिर कोई अन्य शुभ कार्य. आज 3 फरवरी है. आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव रहेगा. आज जन्म लेने वाले बच्चे का नामकरण किस अक्षर से शुरू किया जाए. इन तमाम सवालों का जवाब जानने Bharat.one अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के पास पहुंचा. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 3 फरवरी को जन्म लेने वाले बच्चों पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे उनके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा.

हनुमान जी की कृपा

पंडित कल्कि राम के अनुसार, 3 फरवरी को सिंह राशि का प्रभाव रहेगा. इस राशि के जन्म नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं, जबकि राशि के स्वामी केतु माने गए हैं. ब्रह्म मुहूर्त से लेकर मध्यान्ह 11:40 बजे तक जिन जातकों का जन्म होगा, उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहेगी. ऐसे जातक अत्यंत मंगलकारी होंगे और उनका मंगल ग्रह भी मजबूत स्थिति में रहेगा. यह बच्चे साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होंगे.

मांगलिक होंगे बच्चे

11:40 बजे से लेकर दोपहर 3:40 बजे के बीच बच्चे मूल नक्षत्र में जन्म लेंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऐसे बच्चे मांगलिक प्रवृत्ति के होंगे और उनका स्वभाव कुछ उग्र हो सकता है. हालांकि, इनमें निर्णय लेने की क्षमता प्रबल होगी और ये किसी भी परिस्थिति का सामना डटकर करेंगे. शाम 7:40 बजे से रात्रि 12:55 बजे के बीच जन्म लेने वाले जातकों को विद्वान और बुद्धिमान माना गया है. ये बच्चे पढ़ाई-लिखाई में अच्छे रहेंगे और बौद्धिक क्षमता में आगे निकलेंगे. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ऐसे जातक पिता की बात अधिक मानेंगे, जबकि माता की बातों की उपेक्षा करेंगे.

कैसे करें नामकरण

ज्योतिषाचार्य कल्कि राम बताते हैं कि आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंह राशि के अनुसार रखा जाना शुभ रहेगा. सिंह राशि (Leo) के लिए ‘म (Ma)’, ‘मी (Mee)’, ‘मू (Moo)’, ‘मे (Me)’, ‘मो (Mo)’, ‘ट (Ta)’, ‘टी (Tee)’, ‘टू (Too)’ और ‘टे (Te)’ अक्षरों से नाम शुरू करना उत्तम माना गया है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

पापा की बात ज्यादा मानेंगे, मम्मी की कम…ये 3 फरवरी को जन्मे बच्चों की कुंडली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here