Last Updated:
Astro Tips: अगर आपके जीवन में अचानक धन हानि, मानसिक तनाव, शारीरिक बीमारी या पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं आने लगी हैं, तो यह आपकी ही कुछ अनजानी गलतियों का परिणाम हो सकता है.आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.
बेडरूम में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
हाइलाइट्स
- बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं.
- मेहमानों को बिस्तर पर न बैठाएं.
- बाहर से आकर सीधे बिस्तर पर न बैठें.
Astro Tips: हमारा बेडरूम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. लाल किताब के अनुसार, बेडरूम कुंडली का 12वां घर यानी बारहवां भाव माना जाता है. यही घर आपकी नींद, विश्राम और वैवाहिक सुख से जुड़ा होता है. यह भाव जब शुभ होता है तो जीवन में सुख-शांति देता है और जब अशुभ होता है,तो जीवन में दुख, बीमारी, धन हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है. अगर इस क्षेत्र में वास्तु या आदतों से जुड़ी गलतियां की जाएं तो यह आपके जीवन में केतु दोष उत्पन्न कर सकता है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी.
बिस्तर पर बैठकर खाना
शास्त्रों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए. ज़मीन पर बैठकर,
चौकी या आसान पर खाना चाहिए. लेकिन रोजमर्रा की आदत में बिस्तर पर खाना आपकी केतु ऊर्जा को नकारात्मक बना सकता है. इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: कहीं आप भी तो सिरहाने नहीं रखते हैं पीने का पानी, हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार
मेहमानों को बिस्तर पर बैठाना
अक्सर छोटे घरों में यह देखने को मिलता है कि कोई भी मेहमान आता है तो उसे सीधे बिस्तर पर बैठा दिया जाता है. लेकिन आपको नहीं पता कि वह कौन-सी ऊर्जा लेकर आ रहा है. कई बार किसी के बैठने के बाद घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो जाता है और घर में झगड़े होने लगते हैं. कोई मेहमान आए तो उसे कुर्सी या सोफे पर बैठाएं, बिस्तर को अपने निजी क्षेत्र की तरह सुरक्षित रखें.
बाहर से आकर सीधे बिस्तर पर बैठ जाना
कई बार जब हम बाहर से घर आते हैं तो थकान में सीधे बिस्तर पर बैठ जाते हैं. यह आदत न केवल स्वच्छता के लिहाज़ से गलत है, बल्कि यह बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को आपके विश्राम स्थल पर ला सकती है. ऐसा करना केतु की अशांति का कारण बन सकता है. बिस्तर पर जाने से पहले स्वयं को स्वच्छ करना आवश्यक है.
ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के आश्रम जा रहे हैं तो इस सेवा के अवसर को न करें मिस, मिट जाएंगे सारे पाप!
बिस्तर का अपवित्र होना
बिस्तर एक ऐसी जगह है जहां आप दिनभर की थकान मिटाकर आराम पाते हैं. यह स्थान शुद्ध और केवल विश्राम के लिए होना चाहिए. उसी बिस्तर पर अगर आप पूजा करने लगते हैं या रोजमर्रा के कई कार्य करने लगते हैं तो यह अपवित्र माना जाता है.

















