Home Uncategorized Augharnath Mandir Meerut: मन्नत पूरी करने वाला चमत्कारी मंदिर! जहां पीएम मोदी...

Augharnath Mandir Meerut: मन्नत पूरी करने वाला चमत्कारी मंदिर! जहां पीएम मोदी भी कर चुके हैं पूजा, महाशिवरात्रि पर लगती है भारी भीड़

0
6


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Augharnath Mandir Meerut: यूपी में कई खास मंदिर है. एक मंदिर की तो इतनी मान्यता है कि दूर-दूर से लोग यहां पूजा-पाठ करने पहुंचते हैं. पीएम मोदी और सीएम योगी भी यहां पूजा कर चुके हैं.

X

औघड़नाथ

औघड़नाथ मंदिर 

हाइलाइट्स

  • औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु आते हैं.
  • पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी औघड़नाथ मंदिर में पूजा की है.
  • मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

Augharnath Mandir Meerut: मेरठ कैंट स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के पावन पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं. इस मंदिर की बहुत मान्यता है. तभी तो महाशिवरात्रि से पहले ही यहां तैयारी शुरू हो गई. आम जनता ही नहीं सीएम योगी और पीएम मोदी भी इस चमत्कारी मंदिर के दर्शन कर चुके हैं.

महाशिवरात्रि के लिए तैयारी शुरू
मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेश कुमार बंसल ने लोकल-18 से खास बातचीत करते हुए बताया हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां भोले बाबा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु दो लाइनों में गर्भगृह तक पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे. नंदी द्वारा से निकासी की व्यवस्था की गई है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से दिक्कत न हो.

मुख्य द्वार पर रहेगी जल लोटे की व्यवस्था
महेश कुमार बंसल ने बताया कि भोले बाबा को जलाभिषेक करने वाले भक्तों को ध्यान में रखते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही जल व लोटे की व्यवस्था भी की गई है. जिससे की जो भी श्रद्धालु अगर अपने घर से जल लेकर ना आए. वह वहां से लोटे में जल भरकर लाइनों में लगकर भोले बाबा का जलाभिषेक कर सके. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिसके माध्यम से पल-पल की निगरानी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से हर साल की तरह ही मंदिर में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा. जिससे प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

पीएम मोदी भी कर चुके हैं दर्शन
ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जो भी प्रशासनिक अधिकारी लखनऊ से मेरठ में मीटिंग के लिए आते हैं. वह सभी बाबा के दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं.

homedharm

मन्नत पूरी करने वाला चमत्कारी मंदिर! जहां पीएम मोदी भी कर चुके हैं पूजा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here