अयोध्या: प्रभु नाम की नगरी अयोध्या में दशहरे की धूम भी देखने को मिल रही है. इस बार के दशहरे में बालक राम की नगरी में सबसे लंबा यानी की 55 फुट के रावण का दहन किया जाएगा. भगवान राम की नगरी में रावण दहन को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं.
इस बार रामनगरी में राजेंद्र निवास की रामलीला में 55 फीट के रावण का दहन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 12 कारीगर रावण के स्वरूप का निर्माण कर रहे हैं. आज शाम तक रावण के स्वरूप का निर्माण कर लिया जाएगा, आज देर शाम सन्तो महंतो की मौजूदगी में रावण का वध किया जाएगा.
55 फीट रावण हो रहा तैयार
बता दें कि 1949 से राजेंद्र निवास की संचालित रामलीला में प्रत्येक वर्ष बढ़ते हुए रावण के कद का दहन होता है. इस बार भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हैं, जिसको लेकर रावण दहन के लिए 55 फुट के रावण के स्वरूप का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण में 12 से ज्यादा कारीगर रात दिन रावण के स्वरूप का निर्माण कर रहे हैं.
रामलीला के बाद किया जाएगा रावण का वध
वहीं, राजेंद्र निवास की रामलीला में प्रत्येक साल रावण का पारंपरिक रूप से वध किया जाता है. विजयदशमी के मौके पर आज विधि विधान से रामलीला के उपरांत रावण का वध किया जाएगा. इस बार रावण के स्वरूप की ऊंचाई 55 फुट तय की गई है.
रामलीला के अयोजक ने बताया
रामलीला के अयोजक ने बताया कि अयोध्या उत्सव रामलीला समिति द्वारा 1949 से संचालन होता है. 500 सालों के संघर्ष के बाद भगवान राम लाल भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इसलिए इस बार की रामलीला अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है. रावण के आकार में भी वृद्धि की गई और 55 फुट के रावण का दहन किया जाएगा.
20 दिनों से हो रहा है रावण का निर्माण
वहीं, युक्त समिति का कहना है कि आज शाम तक रावण तैयार हो जाएगा. रावण के आकार के निर्माण में लगे हुए कारीगर आकाश ने बताया कि लगभग 15 से 20 दिन पहले से यह रावण के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. आज शाम तक रावण बनकर तैयार हो जाएगा. रावण के आकार की ऊंचाई 55 फीट होगी. ऐसे आज ही रावण का दहन किया जाएगा.
FIRST PUBLISHED : October 12, 2024, 11:17 IST
















