Home Uncategorized BilleshwarNath Mandir Meerut: रावण की पत्नी ने बनवाया था ये चमत्कारी मंदिर,...

BilleshwarNath Mandir Meerut: रावण की पत्नी ने बनवाया था ये चमत्कारी मंदिर, यहां मन्नत मांगने से मिलेगा मनचाहा वर! महाशिवरात्रि पर लगती है भीड़

0
4


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

BilleshwarNath Mandir Meerut: बिलेश्वरनाथ मंदिर मेरठ में है. इस मंदिर को रावण की पत्नी ने बनवाया था. कहा जाता है कि यहां मांगी हर मन्नत पूरी हो जाती है.

X

सांकेतिक

सांकेतिक फोटो

हाइलाइट्स

  • बिलेश्वरनाथ मंदिर मेरठ में स्थित है.
  • मंदिर की स्थापना रावण की पत्नी मंदोदरी ने की थी.
  • महाशिवरात्रि पर मंदिर में भारी भीड़ होती है.

BilleshwarNath Mandir Meerut: मेरठ से महाभारत और रामायण कालीन इतिहास भी जुड़ा है. मेरठ कैंट स्थित बिलेश्वरनाथ मंदिर भी सालों पुराना बताया जाता है. हजारों वर्षों की किदवंती चली आ रही है कि इस मंदिर की स्थापना रावण की पत्नी मंदोदरी द्वारा की गई थी. तब से लेकर आज तक श्रद्धालु जो भी यहां सच्चे मन से मांगते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है. मंदिर के पूजारी पंडित हरिश्चंद्र जोशी से Bharat.one ने बात की.

मेरठ ही नहीं बल्कि अन्य राज्य के श्रद्धालु भी यहां बड़ी संख्या में भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं.

मेरठ का बिलेश्वरनाथ मंदिर
बिलेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि यह मंदिर रावण की पत्नी मंदोरी द्वारा बनवाया गया था. वह कहते हैं कि मंदोदरी प्रतिदिन यहां भोले बाबा की पूजा अर्चना करती थी. मंदोदरी की सच्ची साधना भक्ति को देखते हुए भोले बाबा ने साक्षात यहां उन्हें दर्शन दिए थे. जिसके बाद मनचाहा वर मांगने के लिए उन्हें वरदान दिया था. तब उन्होंने रावण जैसा विद्वान पति मांगा था. तब से लेकर अब तक यहां भोले बाबा की प्रति भक्तों में काफी आस्था देखने को मिलती है.

महाशिवरात्रि पर लगती है जमकर भीड़
पंडित जोशी बताते हैं कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व काफी खास होता है. ऐसे में जो भी श्रद्धालु भोले बाबा का सच्चे मन से रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर भी मंदिर में सभी तैयारियां की जा रही है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो. वह बताते हैं कि मंदिर की खासियत यही है कि आप जब भोले बाबा के दर्शन के लिए गर्व गृह में प्रवेश करेंगे. तो आप गुफा में जिस तरीके से शीश झुकाते हुए जाते हैं. ऐसे ही बाबा के गर्भ ग्रह तक पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें – 13 या 14 मार्च…कब है फागुन माह की पूर्णिमा? इस दिन जरूर करें ये 5 उपाय, घर में होगी धन वर्षा!

16 सोमवार का रहता है विशेष महत्व 
बताते चलें कि पंडित हरिश्चंद्र जोशी ने कहा कि जो भी कन्याएं मनचाहा वर चाहती हैं. ऐसी सभी कन्याएं अगर 16 सोमवार तक व्रत रहते हुए बिलेश्वरनाथ बाबा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें तो उनको मनचाहा पर मिलता है.

homedharm

रावण की पत्नी ने बनवाया था ये चमत्कारी मंदिर,महाशिवरात्रि पर लगती है भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here