Home Uncategorized Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में इन राशि के जातकों को होगा...

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, साडेसाती से मिलेगी मुक्ती, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन!

0
7


Last Updated:

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 की चैत्र नवरात्रि कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी. उन्हें जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

X

राशि

राशि फल 

हाइलाइट्स

  • कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होगा.
  • तुला राशि के जातकों को प्रमोशन मिलेगा.
  • मकर राशि के जातकों को साडेसाती से मुक्ति मिलेगी.

Chaitra Navratri 2025: मानव जीवन में वैदिक ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान रहता है. ज्योतिष गणना के आधार पर ही व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है. एक निश्चित अंतराल पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते ही तो उसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है.

किसी पर सकारात्मक को किसी पर नकारात्मक प्रभाव भी होता है. चैत्र नवरात्रि में मंगल देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. लेकिन कुछ राशि ऐसी है जिनकी किस्मत चैत्र नवरात्रि में बदल सकती है.

चैत्र नवरात्रि का राशियों पर प्रभाव
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल अभी मिथुन राशि में विराजमान है और मंगल देव 2 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. 3 अप्रैल को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे इस राशि में मंगल देव 6 जून तक रहेंगे, जिसका प्रभाव तीन राशि के जातक पर अधिक देखने को मिलेगा जिसमें कन्या तुला और मकर राशि के जातक शामिल है.

इन राशि के जातकों की बदल सकती है किस्मत

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के जीवन में नया सवेरा देखने को मिलेगा. मंगल देव की कृपा से कारोबार संबंधित परेशानियां दूर होगी धन लाभ के योग बनेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी वाहन सुख की प्राप्ति होगी माता दुर्गा का विशेष कृपा प्राप्त होगी.

तुला राशि
तुला राशि के जातक की सभी परेशानियां दूर होगी आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी बिजनेस में धान की प्राप्ति होगी. करियर में भी सफलता के योग बनेंगे समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी नौकरी में प्रमोशन होगा.

इसे भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2025: धन-दौलत से भर जाएगा घर…चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, जानें कब से हैं शुरू

मकर राशि
मकर राशि के जातक के लिए यह समय बेहद खास रहेगा. माता जगत जननी जगदंबा की कृपा से शनि से भी मुक्ति मिलेगी. करियर और कारोबार में तरक्की होगी दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी लव लाइफ भी शानदार रहेगा.

homedharm

चैत्र नवरात्रि में इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, साडेसाती से मिलेगी मुक्ती

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here