Last Updated:
Chanakya Niti चाणक्य नीति में व्यक्ति को परखने के भी कई तरीके बताए हैं आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी स्त्रियों के बारे में भी जिक्र किया जिनसे रिश्ता जोड़ने से पहले सोच लेना चाहिए.
Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से शादी करके मुसीबतों में फंस सकता है आपका जीवन, जानें क्या कहती है चाणक्यनीति
हाइलाइट्स
- परिवार की इज्जत न करने वाली स्त्री से विवाह न करें.
- बुरे परिवार से संबंध रखने वाली स्त्री से विवाह न करें.
- बुरे व्यवहार वाली स्त्री से विवाह न करें.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी बनाई गई नीतियां आज भी व्यक्ति को जीवन जीने की सही दिशा दिखाती है. आचार्य चाणक्य ने राजनीति, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र से जुड़ी कुछ ऐसी नीतियां दी, जिनका पालन कर आज भी व्यक्ति अपनी सारी परेशानियों का हल निकाल सकता है. चाणक्य नीति में व्यक्ति को परखने के भी कई तरीके बताए हैं. इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी स्त्रियों के बारे में भी जिक्र किया जिनसे रिश्ता जोड़ने से पहले सोच लेना चाहिए. चाणक्यनीति कहती है कि ऐसी स्त्रियों से शादी करना अपने हाथों से अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है. तो आइए चाणक्यनीति के अनुसार जानते हैं उन स्त्रियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
जो परिवार की इज्जत न करे
ऐसी स्त्री जो अपने परिवार की इज्जत नहीं करती है, अपने घर के बड़े बूढों को सम्मान नहीं देती है वह शादी के बाद आपके परिवार के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं कर सकती. ऐसे व्यक्ति को इस तरह की स्त्रियों से कभी शादी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने पर घर में कलह बनी रहेगी.
बुरे परिवार से संबंध रखने वाली
शादी का संबंध करने से पहले वर और वधु के परिवार का संबंध अच्छा होना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में यदि स्त्री का ताल्लुक एक बुरे परिवार से होता है तो उसका असर वर और वधु के संबंध पर भी पड़ता है. बुरे परिवार से आने वाली स्त्री की शादी अच्छे परिवार में होने पर परिवार का बुरा समय शुरू हो जाता है. इसलिए व्यक्ति को ऐसे संबंध से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Gita Updesh: क्या है सच्चा प्यार? गीता में स्वयं श्रीकृष्ण ने बताए हैं प्रेम के दिव्य स्वरूप, आप भी जानें
जिसका व्यवहार बुरा हो
ऐसी स्त्री जिसका रूप तो बहुत सुंदर हो लेकिन व्यवहार और बातों में कटुता होती है उससे कभी संबंध नहीं बनाना चाहिए. ऐसी स्त्रियां शादी होने पर आपकी भी इज्जत नहीं करेंगी और वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ने लगेंगी.
भगवान से विमुख स्त्री
आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री को सदैव व्रत और नियम धर्म से रहना चाहिए. जो स्त्री कभी भगवान के लिए व्रत नहीं रखती उनकी पूजा पाठ नहीं करती उससे कभी विवाह नहीं करना चाहिए. ऐसी स्त्री के घर में आने से नकारात्मकता ही बनी रहती है.
यह भी पढ़ें- Astro Tips: अक्षत और फूल का है बड़ा महत्व, पूजा में भूलकर भी ना करें इनसे जुड़ी ये गलती
जिसकी सोच सुंदर न हो
अक्सर व्यक्ति स्त्री की बाहरी सुंदरता को देखकर रीझ जाता है. लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्री की बाहरी सुंदरता से कई बढ़कर उसकी आंतरिक सुंदरता होती है. यदि बाहर से बहुत खूबसूरत दिखने वाली स्त्री की सोच बुरी है तो ऐसी सुंदर किसी काम की नहीं होती. ऐसी स्त्री से कभी विवाह नहीं करना चाहिए.

















