
Chanakya Niti In Hindi: हर व्यक्ति का जीवन कभी एक जैसा नहीं रहता है. कभी सुख हैं तो कभी दुख. क्योंकि यही जीवन का असली मूल माना जाता है. इसलिए कहा जाता है कि जब भी आपका समय अच्छा हो तो कभी इसका घमंड ना करें और दुख के समय अपना धैर्य ना खोएं. क्योंकि जब व्यक्ति का बुरा समय आता है तो वह डरने लगता है. जो कि उसके कार्यों के बीच बड़ी रुकावट बनता है. ऐसे में आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि व्यक्ति को संकट के सम हमेशा आत्मविश्वास के साथ उससे निपटने की ताकत होनी चाहिए.
आज के इस बदलती दुनिया में हर व्यक्ति को खुद को पहले से हर संकट के लिए मजबूत रखना चाहिए. चाणक्य नीति में इस बात का वर्णन मिलता है कि बुरे समय में व्यक्ति को धैर्य से काम लेना चाहिए और अच्छे समय में हर संकट से लड़ने की तैयारी करनी चाहिए. ऐसे में एस्ट्रॉलॉजर डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं आचार्य चाणक्य की नीतियों के बारे में जो की संकट के समय में व्यक्ति को याद रखनी चाहिए.
आत्मविश्वास रखें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को संकट के समय में कभी अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए. क्योंकि बुरे समय में खुद पर आत्मविश्वास ही व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है. जो कि हर मुश्किल का सामना करने व संकट से बाहर निकलने में आपको मदद करती है.
वहीं अगर संकट के समय में आत्मविश्वास कमजोर होता है तो ऐसे में आप कमजोर पड़ जाते हैं और इसके कारण भय उत्पन्न हो जाता है और आपको मुश्किलों से निकलना कठिन हो जाता है. इसलिए खुद पर भरोसा रखते हुए संकट का समाधान ढूंढ़ें.
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti for Money: चाणक्य की इन 3 बातों को गांठ बांध लें, धनवान बनने में कागरगर! खुशी से बीतेंगे दिन
धैर्यवान बनें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब व्यक्ति के जीवन में संकट की घड़ी आए तो ऐसे में उसे धैर्य रखना चाहिए. चाणक्य नीति कहती है कि संकट के समय व्यक्ति को आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, जिससे की उसके कार्य हों. इसलिए हमेशा सोच-समझकर फैसला लें और गंभरीता से निर्णय लें.
यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya 2025: इस साल 2 राशियों पर भारी पड़ेंगे न्याय के देवता! शनि की ढैय्या होगी शुरू, बचने के ये हैं उपाय
संकट का साथी धन
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए धन का होना बेहद जरुरी होता है. इसलिए हर व्यक्ति अपने अच्छे समय में कुछ धन को बचाकर रखें. क्योंकि अगर व्यक्ति के पास धन रहेगा तो वह हर संकट का सामना अच्छे से कर सकता है. वहीं अगर धन नहीं होगा तो परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसलिए धन का उचित संचय जरुर करें.
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 14:02 IST

















