Home Uncategorized Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आख‍िरी चंद्र...

Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, खूब बरसेगा पैसा!

0
4


Last Updated:

Chandra Grahan 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा.

Chandra Grahan 7 September 2025: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. शास्त्रों में बताया गया है कि धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता. चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते.

कुछ ही दिनों में वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो इस बार भारत में भी दिखाई देगा. भारत में दिखाई देने के कारण इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ेगा—शुभ और अशुभ, दोनों ही प्रकार के परिणाम देखने को मिल सकते हैं. कुछ राशियाँ ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह ग्रहण अत्यंत शुभ साबित होगा. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि यह ग्रहण कब लगेगा और किन राशियों को इससे लाभ होगा.

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण ‘ब्लड मून’ के रूप में दिखाई देगा, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह लाल रंग का दिखेगा.

चार राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ:
मेष राशि –
इस राशि के जातकों को ग्रहण का शुभ परिणाम मिलेगा. इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. चल रही परेशानियाँ समाप्त होंगी और रोग दोष भी दूर होंगे. संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है.

वृषभ राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अत्यंत शुभ रहेगा, क्योंकि सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी. पारिवारिक कलह समाप्त होंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा. यात्राओं से लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे. अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है.

कन्या राशि – इस राशि के जातकों को ग्रहण सकारात्मक परिणाम देगा. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा. आर्थिक तंगी दूर होगी. परिजनों का सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. आय के नए मार्ग भी खुल सकते हैं.

धनु राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अत्यंत शुभ रहेगा. करियर की बाधाएँ दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. विवाह के इच्छुक जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. विवाहित जीवन में खुशियाँ आएंगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन लाभ भी होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

शनि की राशि में लगेगा साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here