Home Uncategorized Chhath Puja 2025: आज से छठ पूजा शुरू, व्रत टूटने पर मन...

Chhath Puja 2025: आज से छठ पूजा शुरू, व्रत टूटने पर मन शांत कर अपनाएं ये उपाय, हो जाएंगे दोष मुक्त

0
9


Last Updated:

Chhath Puja 2025 : हर साल कार्तिक मास के षष्ठी तिथि से छठ पर्व का आरंभ हो जाता है, जिसकी शुरुआत आज से हो गईं है. इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सुख-समृद्धि व संतान के सुख की कामना करती हैं. अगर यह व्रत गलती से टूट जाए तो कैसे दोष मुक्त हो सकते है.

Chhath Puja 2025. हिंदू धर्म मे हर तिथि हर वार के साथ माह का भी विशेष महत्व होता है. इन्ही माह मे से कार्तिक मास व्रतों और त्योहारों का महीना माना जाता है. 20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली मनाई गई. अब लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की आज से शुरुआत हो चुकी है. छठ पूजा छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा का अनूठा त्योहार है. इस त्योहार में प्रकृति और आस्था का संगम देखने को मिलता है. इस पर्व में महिलाओं और पुरुषों द्वारा संतान के जीवन की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा जाता है.

इस पर्व पर व्रती घंटो का निर्जला व्रत रखते हैं. लेकिन कई बार थकान, कमजोरी, स्वास्थ संबंधित या भूल से व्रती का व्रत बीच में ही टूट जाता है या व्रत खंडित हो जाता है. ऐसी स्थिति में मन ये प्रश्न उठता है कि छठ व्रत बीच में ही गलती से टूट जाए तो क्या करना चाहिए. मन में डर पैदा होने लगता है कि कहीं छठी मैया नाराज तो नहीं हो जाएंगी, दोष तो नहीं लग जाएगा. तो आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है ऐसी स्थिति मे दोष मुक्त कैसे होए और व्रत का पुण्यफल कैसे प्राप्त करे.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है. ये त्योहार 28 अक्टूबर तक चलेगा. 25 अक्टूबर को ये पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. दूसरे दिन 26 अक्टूबर को खरना होगा. फिर तीसरे दिन 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ पूजा के आखिरी दिन 28 अक्टूबर को उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसी के साथ ये पर्व समाप्त हो जाएगा.

गलती से टूट जाए छठ व्रत तो करें यह काम 
छठी मइया ममतामयी और दयावान कहलाती है. अगर आप भी व्रत रखा है. और गलती से टूट गया तो सबसे पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. उसके बाद मन को शांत करें और छठी मैया के निमित्त एक दीया जलाएं.अब छठ मइया का ध्यान कर क्षमा मांगें.छठ मइया से प्रार्थना करें कि अनजाने में टूटे व्रत के लिए क्षमा करें और व्रत को आगे बढ़ाए. उसके बाद कुछ जरूरी सामग्री जैसे फल अनाज का दान कर प्रायश्चित करें.इस तरह व्रत का संकल् को पूरा करते हुए नियम अनुसार आगे का व्रत फिर से रख लें.ऐसा करने से छठी मैया व्रत टूटने के दोष से आपको मुक्त करेंगी.

authorimg

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Chhath Puja 2025: आज से छठ पूजा शुरू, व्रत टूटने पर मन शांत कर अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here