Home Uncategorized complete list of pitru paksha dates for 2025 | pratipada to sarva...

complete list of pitru paksha dates for 2025 | pratipada to sarva pitru amavasya shradh tithi calendar | पितृ पक्ष कब से है? यहां देखें श्राद्ध की ति​थियों का कैलेंडर

0
1


पितृ पक्ष पितरों के श्राद्ध का उत्तम समय होता है. पितृ पक्ष का प्रारंभ आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि से होता है. प्रतिपदा तिथि को पितृ पक्ष में प्रतिपदा श्राद्ध के नाम से जाना जाता है. पितृ पक्ष का समापन आश्विन कृष्ण अमावस्या के दिन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं. पितृ पक्ष 14, 15 या 16 दिनों का होता है. तिथियों के कम या ज्यादा होने पर इसके दिन घट या बढ़ जाते हैं. तिथि के आधार पर देखा जाए तो पितृ पक्ष में 15 तिथियां आती हैं. पितृ पक्ष के समय में लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान, ब्राह्मण भोज, पंचबलि कर्म आदि करते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी पितृ पक्ष का समय बहुत उत्तम माना गया है. आइए जानते हैं कि इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू है? पितृ पक्ष की कौन सी तिथि कब है?

पितृ पक्ष शुरूआत की तारीख

उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि पितृ पक्ष के लिए जरूरी आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 7 सितंबर दिन रविवार को रात 11 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ हो रही है और यह अगले दिन 8 सितंबर सोमवार को रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. ऐसे में उदयाति​थि की मान्यता के अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरूआत 8 सितंबर से हो रहा है.

पितृ पक्ष की प्रतिपदा श्राद्ध

8 सितंबर को आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि है, इसलिए पितृ पक्ष की प्रतिपदा श्राद्ध भी है, 8 सितंबर को ही है. प्रतिपदा श्राद्ध में उन पितरों का तर्पण, पिंडदान, दान, श्राद्ध आदि होता है, जिनका किसी भी माह की प्रतिपदा तिथि को निधन हुआ होता है.

प्रतिपदा श्राद्ध के दिन के शुभ समय

प्रतिपदा श्राद्ध पर ब्रह्म मुहूर्त 04:31 ए एम से 05:17 ए एम तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त या शुभ समय 11:53 ए एम से दोपहर 12:44 पी एम के बीच है. उस दिन पूरे समय पंचक रहेगा.

1. प्रतिपदा श्राद्ध- 8 सितंबर, दिन सोमवार
2. द्वितीया श्राद्ध- 9 सितंबर, दिन मंगलवार
3. तृतीया श्राद्ध- 10 सितंबर, दिन बुधवार
4. चतुर्थी श्राद्ध- 10 सितंबर, दिन बुधवार
5. पंचमी श्राद्ध- 11 सितंबर, दिन गुरुवार
6. षष्ठी श्राद्ध- 12 सितंबर, दिन शुक्रवार
7. सप्तमी श्राद्ध- 13 सितंबर, दिन शनिवार
8. अष्टमी श्राद्ध- 14 सितंबर, दिन रविवार
9. नवमी श्राद्ध- 15 सितंबर, दिन सोमवार
10. दशमी श्राद्ध- 16 सितंबर, दिन मंगलवार
11. एकादशी श्राद्ध- 17 सितंबर, दिन बुधवार
12. द्वादशी श्राद्ध- 18 सितंबर, दिन गुरुवार
13. त्रयोदशी श्राद्ध- 19 सितंबर, दिन शुक्रवार
14. चतुर्दशी श्राद्ध- 20 सितंबर, दिन शनिवार
15. सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध- 21 सितंबर, दिन रविवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here