Home Uncategorized Daily Pooja Timings: क्या आप जानते हैं रोज़ की पूजा का सबसे...

Daily Pooja Timings: क्या आप जानते हैं रोज़ की पूजा का सबसे शुभ समय? जानें कब करें ताकि मिले असली फल

0
3


Last Updated:

अयोध्या: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. खासकर जब यह शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो इससे कई तरह के फल प्राप्त होते हैं. शास्त्रों में पूजा-पाठ से संबंधित कई नियम बताए गए हैं. यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपको विपरीत परिणाम देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं…..

ayodhya

अक्सर आपने देखा होगा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के घरों में पूजा-पाठ बहुत विधि-विधान पूर्वक किया जाता है. धार्मिक शास्त्रों में भी बताया गया है कि पूजा-पाठ करने के लिए सबसे उत्तम समय प्रातःकाल माना जाता है. इस समय की गई पूजा सीधे ईश्वर तक पहुंचती है. 

ayodhya

इतना ही नहीं, सुबह के दौरान पूजा-पाठ यदि आप करते हैं तो उस दौरान मुहूर्त का भी खास ख्याल रखना चाहिए. पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है, जो सुबह 4:30 से 5:00 बजे के बीच होता है. 

ayodhya

ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से वातावरण में शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुबह के समय पूजा-पाठ करने से मन एकाग्र रहता है. 

ayodhya

धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवता और पितरों का आगमन होता है. इस दौरान पूजा-पाठ करने से घर में उन्नति होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है. 

ayodhya

अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाते हैं तो सुबह 9:00 बजे तक पूजा कर सकते हैं. लेकिन, दोपहर के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान देवी-देवता विश्राम करते हैं और की गई पूजा स्वीकार नहीं होती.

ayodhya

अगर आप शाम के समय पूजा-पाठ करते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि सूतक काल तो नहीं है. शास्त्रों के अनुसार, जब घर में किसी का जन्म या मृत्यु होती है, तो इस दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है. 

Ayo

अगर आप शाम को आरती कर रहे हैं, तो उसके बाद रात के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार, इस समय सभी देवी-देवता सो जाते हैं और इस दौरान किया गया पूजा-पाठ कोई फल नहीं देता. 

homedharm

सुबह या शाम…..कौन सा मुहूर्त है पूजा के लिए सबसे उत्तम और क्यों

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here