Home Uncategorized Dhanteras 2024 Date: धनतेरस कब है? धन्वंतरी पूजन का क्या है शुभ...

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस कब है? धन्वंतरी पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त, कब करें खरीदारी, पंडित जी से जानें

0
10


Dhanvantari Puja 2024 Date: दीपों का महाउत्सव दीपावली आने में चंद दिन शेष हैं. लोग महीनेभर पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं. दीपाली का त्योहार 5 दिन पहले से शुरू हो जाता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है. माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से जातक को आरोग्य की प्राप्ति होती है. वहीं, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा से धन लाभ होता है, जिससे घर में बरकत बनी रहती है.

धनतेरस के दिन इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं. हालांकि, इसबार धनतेरस मनाने की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. ऐसे में सवाल है कि आखिर धनतेरस का सही डेट क्या है? किस मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरी की पूजा? खरीदारी का शुभ समय क्या है? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रताप विहार गाजियाबाद के ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी-

धनतेरस की सही तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर होगी, त्रयोदशी तिथि का समापन बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 17 मिनट पर होगा. इसी गोधूल काल में भगवान धनवंतरी की पूजा की जा सकती है. ऐसी स्थिति में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

धन्वंतरी पूजा का शुभ मुहूर्त

राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है. ऐसे में धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत गोधूल काल में मंगलवार 29 अक्टूबर शाम 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इस तरह धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी, गणेश और कुबेर जी की पूजा के लिए कुल 1 घंटा 41 मिनट का समय मिलेगा.

खरीदारी का शुभ समय

धनतेरस के दिन पूजा पाठ के साथ ही खरीदारी का भी विशेष महत्व है. इस दिन इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं. इसबार 29 तारीख को 10.34 बजे के बाद से अगले दिन तक 1 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं. ये समय दिल्ली-एनसीआर के मुताबिक एकदम परफेक्ट है. हालांकि, अन्य राज्यों में इसके समय में कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है.

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में धन्वंतरि देव के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर या मूर्ति स्थापना करें. इसके बाद कुबेर देव और धन्वंतरि देव की पूजा करें. फिर घी का दीपक जलाएं और शाम में द्वार पर भी दीपक जलाएं. धनतेरस के धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का प्रसाद के रूप में भोग लगाएं. उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here