Home Uncategorized Dhirendra Shastri: बिस्तर पर ले जाने वाले बहुत मिलेंगे, लेकिन… आखिर धीरेंद्र...

Dhirendra Shastri: बिस्तर पर ले जाने वाले बहुत मिलेंगे, लेकिन… आखिर धीरेंद्र शास्त्री ने किस पर साधा निशाना

0
3


Dhirendra Krishna Shastri: सत्य, सनातन और विवाद पर बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा खुलासा. Bharat.one India के मंच पर पहुंचे बागेश्वर बाबा ने धर्म, आस्था और विवादित मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बात. इस दौरान उन्होंने भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर अपनी बात रखी. कहा, सनातन की रक्षा के लिए हिन्दू को जागना होगा. इसके बाद उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, आवारा कुत्तों, शादी और प्रेम पर भी अपनी बात रखी. तो आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के जवाब-

आपकी नजर में लव या प्रेम क्या है?

इस बात धीरेंद्र शास्त्री बोले- आजकल लव के बहुत सारे अर्थ हैं इसलिए इसके बारे में पता नहीं है. लेकिन, प्रेम जरूर जानता हूं. कहा, प्रेम का मतलब है कि समर्पित हो जाना. प्रेम पर उन्होंने अपने गुरुजी की एक लाइन सुनाई कि, ‘मैं चाहूं न चाहूं, मगर तुम न मुझको चाहना…’

राधा-मीरा और आज की मोहब्बत में क्या फर्क?

इस पर बाबा बोले- राधा-कृष्ण और मीरा का सास्वत प्रेम है. पवित्र का प्रेम है. आज का प्रेम वासना, भोग और शारीरिक प्रेम है. आज का प्रेम क्षणिक में बदलने का प्रेम है. यहां तक कि आज का प्रेम सिर्फ बिस्तर तक रह गया है. लेकिन, आपको बता दें कि, बिस्तर पर ले जाने वाले आपको बहुत लोग मिलेंगे, लेकिन मंजिल पर ले जाने वाले बहुत कम लोग मिलेंगे. इसलिए राधा और मीरा के प्रेम को आज के प्रेम से नहीं तौल सकते हैं.

आज के बेटा-बेटियों को सलाह दे गए धीरेंद्र शास्त्री

आज के बेटा-बेटियों के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- बच्चों प्यार मोहब्बत बेशक बाद में कर लेना. लेकिन, सफलता को पाना प्राथमिकता में होनी चाहिए.

जीवन बड़ा नहीं… बेहतर बनाओ

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि, जीवन बड़ा नहीं बेहतर बनाओ. इसका अर्थ समझाते हुए कहा कि, सजकता रखो, सावधानी से चलो, तुलना मत करो, जो खोया उसका गम नहीं, जो पाया वो किसी से कम नहीं, जो नहीं मिला वो ख़्वाब है, जो मिला है वही लाजवाब है.

आवारा कुत्ते पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले- मैं जीव में शिव और नर में नारायण की तरह देखता हूं. पहले के समय जब घरों में खाना बनता था तो बेजुवानों के लिए भी रोटी निकाली जाती थी, लेकिन आजकल सबकुछ बदल चुका है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश करता हूं.

शादी से पहले सनातन बचाना हैं: धीरेंद्र शास्त्री

शादी के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री बोले, हमको विवाह करना है इसमें कोई संदेह नहीं है और जल्दी ही करूंगा. लेकिन, पहले इस देश का मुद्दा हमारी शादी नहीं है…इस देश का मुद्दा है सनातन को बचाना. देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here