Home Uncategorized Diwali 2024 Numerology Upay: दिवाली पर मूलांक 6 वालों को होगा ज़बरदस्त...

Diwali 2024 Numerology Upay: दिवाली पर मूलांक 6 वालों को होगा ज़बरदस्त धन लाभ! जानें शुभ रंग, उपाय और खास बातें

0
8


Diwali 2024 Numerology Upay: अंक ज्योतिष के मुताबिक, दिवाली पर जन्म तारीख के हिसाब से लोगों के लिए अलग-अलग तरह के परिणाम आ सकते हैं. जन्म तारीख के हिसाब से मूलांक का पता चलता है. मूलांक के हिसाब से कैसा रहेगा दिवाली का त्योहार, दिवाली पर शुभ रंग और उपाय? इस श्रृंखला में आज हम आपको बता रहे हैं कि मूलांक 6 वालों के लिए कैसी रहेगी दिवाली?

मूलांक 6 : यदि आपने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6.

Mercury Effect: इस ग्रह की वजह से हो सकती स्किन और गले की बीमारी, व्यापार भी होता है चौपट, ज्योतिष से जानें उपाय

कैसे जानें मूलांक : जिस तरह हर व्यक्ति के नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह उस व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जन्म का अंक होता है, जिसको जन्मांक अथवा मूलांक कहते हैं. हर ग्रह का एक नंबर होता है जो आपके मूलांक के रूप में उस ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है. अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा. और जन्म तारीख अंकों को जोड़ने पर उस जातक का मूलांक प्राप्त होता है. उदाहरण के तौर पर महीने के 6,15,24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6  होगा.

मूलांक 6 वालों के लिए कैसी रहेगी दिवाली 2024

मनी : वाणिज्यिक कार्यों को संवारेंगे. लाभ व विस्तार के मौके बनेंगे. जिम्मेदारों व वरिष्ठों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. मित्र सहयोगी होंगे. बजट बनाकर खर्च करेंगे. पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लक्ष्य पर ध्यान देंगे. करियर-व्यापार के मामले बनेंगे. पेशेवर फोकस बढ़ाएंगे. प्रभावशाली बने रहेंगे. सूझबूझ सामर्थ्य बढ़ेगी.

पर्सनल लाइफ: घर परिवार में प्रियजनों का आगमन बना रहेगा. रिश्तों में सहजता बनाए रखेंगे. स्थितियां सकारात्मक रहेंगी. परिजनों से सुख सौख्य बांटेंगे. निजी विषयों में सावधानी बरतेंगे. प्रेम में धैर्य दिखाएंगे. संबंधों में आकर्षण रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सभी प्रसन्न होंगे.भावनात्मक विषयों में संतुलन रखें. प्रलोभन से दूर रहें. क्षमाशीलता रखें. विनम्र बने रहें.

Crassula Plant: दीपावली पर घर लाएं यह चमत्कारी पौधा? व्यापार और धन में होगी बढ़ोतरी, नौकरी में भी मिल सकता प्रमोशन

हेल्थ : प्रेम सफलता के संकेत हैं. संबंधों में उूर्जा बढ़ेगी. सभी से तालमेल रहेगा. रिश्ते मीठे बने रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में सफल होंगे. व्यक्ति विशेष के प्रति झुकाव संभव है. करीबी सहयोगी रहेंगे. अपनी बात प्रभावित ढंग से रखेंगे. अवसर का लाभ उठाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग : दीपावली पर पाइनेपल कलर के कपड़े पहनें.

अंक ज्योतिष के मुताबिक, दिवाली पर मूलांक 6 वालों के लिए ये बातें खास रह सकती हैं.
1. आपका व्यवसायी जीवन आज आपको सातवें आसमान में ले जायेगा, अब आपकी क्षमताएं और व्यक्तित्व पूरे आकर्षण में हैं.

2. आपका करियर पूरी तरह से उज्जवल है और आपकी योग्यता आपको हर जगह पहचान देगी.

3. मूलांक 6 के जातकों को बंपर आर्थिक लाभ हो सकता है. करियर में बदलाव के योग हैं. व्‍यापार में तेजी रहेगी. माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. आपको हर क्षेत्र से लाभ होगा.

दिवाली उपाय
मूलांक 6 वालों के लिए लक्ष्मी-गणेश जी को हलवा अर्पित करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here