Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Jharkhand news, Jharkhand local 18, local 18, deoghar local news, baidyanath dham, deoghar news, Regional 18, local 18, local news, deoghar news, Jharkhand news, Deoghar local news,local news, Deoghar, Aastha D…और पढ़ें
पर्व त्यौहार के तिथि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य.
देवघर. फरवरी का महीना बस शुरू होने वाला है और यह त्यौहारों के लिहाज से बहुत खास रहेगा. इस महीने में कई बड़े पर्व और त्यौहार मनाए जाएंगे. ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से भी यह महीना महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी साल का दूसरा महीना होता है, लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल का 11वां महीना होता है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से इस महीने के पर्व और त्यौहारों के बारे में.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि फरवरी महीने में स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. इस महीने में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, विनायक चतुर्थी से लेकर माघ पूर्णिमा तक कई बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे।.इसके साथ ही इस महीने में शादी, मुंडन, जनेऊ आदि मांगलिक कार्यों के लिए 22 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे.
फरवरी महीने के प्रमुख त्यौहार:
1 फरवरी – विनायक चतुर्थी
3 फरवरी – बसंत पंचमी
4 फरवरी – नर्मदा जयंती
8 फरवरी – जया एकादशी
9 फरवरी – प्रदोष व्रत
12 फरवरी – माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति
13 फरवरी – फागुन मास शुरू
16 फरवरी – संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी – शबरी जयंती
21 फरवरी – जानकी जयंती
24 फरवरी – विजया एकादशी
25 फरवरी – प्रदोष व्रत
26 फरवरी – महाशिवरात्रि
27 फरवरी – फागुन अमावस्या
इस महीने के त्यौहार और शुभ मुहूर्तों का आनंद लें और अपने जीवन को खुशियों से भरें.
Deoghar,Jharkhand
January 23, 2025, 14:12 IST
महाशिवरात्रि से लेकर फागुन अमावस्या तक! फरवरी महीने में मनाए जाएंगे ये त्यौहार
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















