Home Uncategorized Garuda Puran: जीवन जीने की कला सिखाती हैं गरुड़ पुराण में बताई...

Garuda Puran: जीवन जीने की कला सिखाती हैं गरुड़ पुराण में बताई गईं ये 10 बातें, हर व्यक्ति को करना चाहिए अमल

0
4


Garuda Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के अठारह पुराणों में से एक है, इसमें जीवन, मृत्यु और आत्मा का विस्तार से वर्णन मिलता है. मान्यताओं के अनुसार, यह पुराण भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच का संवाद है, जिसमें विशेषतौर पर मृत्यु के बाद के सच का वर्णन किया गया है. गरुड़ पुराण में कर्म और भक्ति से जुड़ी शिक्षाएं भी दी गई हैं, जो मनुष्य के जीवन को सही रास्ता दिखा सकती है. इस पुराण में बताया गया सच मनुष्य को मृत्यु के बाद के भयानक संसार की सच्चाई से साक्षातकार करा देता है.

गरुड़ पुराण में हमें कर्म, भक्ति और सही आचरण के बारे में महत्वपूर्ण बातों का विस्तार से वर्णन मिलता है. ये बातें हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाने में काफी मददगार साबित होती है. यह ग्रंथ न केवल धार्मिक रूप से, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.तो आइए भगवताचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री से उन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं जो कि मनुष्य के जीवन में उसे सूझ-बूझदार व उन्नति के लिए काफी उपयोगी मानी जा सकती है. इससे आपको जीवन में सफलताएं हासिल करने में मदद मिल सकती है.

सच्चाई का साथ दें
गरुड़ पुराण हमें सिखाता है कि सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, लेकिन सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले की कभी हार नहीं होती है और सच्चाई का साथ देने से न केवल आत्मबल बढ़ता है बल्कि जीवन की उलझनें भी कम होती है.

यह भी पढ़ें- Vastu Upay of Kapoor: वातावरण शुद्ध करने के साथ वास्तु दोष भी दूर करता है कपूर, यहां जानें इससे जुड़े कुछ सरल उपाय

अच्छे कर्म करें
गरुड़ पुराण के अनुसार हर कर्म का फल निश्चित है इसलिए सदैव सच के मार्ग पर चलें किसी का दिल न दुखाएं और अपने हर कर्म में ईमानदारी रखें, यही सच्चा धर्म है.

धन का अर्थ समझें
गरुड़ पुराण कहता है कि व्यक्ति द्वारा धन का सदुपयोग जीवन को स्वर्ग बना सकता है और दुरुपयोग नरक की ओर ले जाता है. धन का प्रयोग समाज सेवा, परोपकार और अच्छे कार्यों में करना ही शुभ होता है.

परिवार का महत्व
पारिवारिक रिश्ते केवल सामाजिक बंधन नहीं है बल्कि एक जुड़ाव होते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार परिवार और रिश्तों में हमेशा सम्मान, प्रेम और सेवा बनाए रखनी चाहिए .ऐसा करने से ईश्वर प्रसन्न होते है.

कर्म और भक्ति
केवल भक्ति या केवल कर्म जीवन का संतुलन नहीं बना सकते. गरुड़ पुराण दोनों के बीच समानता की बात करता है. भक्ति से मन शांत होता है और कर्म से संसार चलता है इसलिए दोनों के बीच समानता बनाना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: सुबह-सुबह गीता के इन उपदेशों को पढ़ना कर दें शुरू, जल्द होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

आत्मा की पवित्रता
गरुड़ पुराण कहता है कि आत्मा की पवित्रता सबसे आवश्यक है.जिस व्यक्ति के विचार और बुद्धि पवित्र नहीं है उसके बाहर की सुंदरता भी किसी काम नहीं आती. मनुष्य के अच्छे कर्म और विचार ही सर्वश्रेष्ठ होते हैं.

माया से मुक्ति
गरुड़ पुराण में इस बात को चेतावनी के रूप में बताया गा है कि व्यक्ति को संसार के भौतिक आकर्षणों में उलझ कर आत्मज्ञान से दूर नहीं होना चाहिए, क्योंकि ध्यान, साधना और आत्म-चिंतन ही मोक्ष का एकमात्र रास्ता है.

मृत्यु के बाद का जीवन
गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा और कर्मों के फल की विस्तृत चर्चा है. यह सिखाता है कि मृत्यु के बाद भी मनुष्य का कर्म उसका पीछा नहीं छोड़ता. इसलिए जीवन को ऐसे जिएं कि अंत समय में आपको पछताना ना पड़े.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here