Home Uncategorized Gaya News : गया में इस साल पिंडदान के बाद तीर्थ यात्रियों...

Gaya News : गया में इस साल पिंडदान के बाद तीर्थ यात्रियों को फ्री में मिलेगी ये खास चीज, खुश हो जाएगा मन – free gangajal water bottles to be given pilgrim after Pind Daan in Gaya bihar in Pitru Paksha 2024 reason will surprise you

0
8


गया. बिहार के गया में 17 सितंबर से विश्व विख्यात पितृपक्ष मेले की शुरुआत होने वाली है. जिला प्रशासन मेले को अंतिम तैयारियां देने में जुटा है. पितृपक्ष में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, इसका पूरा ख्याल जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. वहीं इसी कड़ी में तीर्थ यात्रियों को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है.

अब देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को पिंडदान करने के बाद उपहार स्वरूप गंगाजल का पैकेट दिया जाएगा. यह पहल इसलिए की जा रही है ताकि तीर्थ यात्री अपने घर गंगाजल ले जाएं और उसे पूजा-पाठ, अन्य कामों में उपयोग में ले सकें. गंगाजल पैकेजिंग के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है. गंगाजल की पैकेजिंग गया क्लब के समीप मगध दुध उत्पादक सुधा डेयरी में की जाएगी. जिला प्रशासन ने एक पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग को आपसी तालमेल से जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने का भी निर्देश दिया है. पैकेजिंग होने के बाद 17 सितंबर से मेला क्षेत्र में सरकारी स्टॉल लगाया जाएगा. यहीं से गंगाजल का पैकेट तीर्थ यात्रियों को बांटा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, एक दिन में कम से कम 10 हजार तीर्थ यात्रियों को यह गंगाजल का पैकेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा. हालांकि इसको लेकर मगध दूध उत्पादक सुधा डेयरी के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों के साथ बैठककर इसे पूरा करने का संकल्प लिया है.

गौरतलब है कि विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेला क्षेत्र में तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. मेला क्षेत्र का जायजा लेने के बाद गया समाहरणालय के सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों, समाजसेवियों और गयापाल पांडा के साथ बैठक की थी. नीतीश कुमार ने बैठक में कहा था कि इस बार तीर्थ के लिए गंगाजल का पैकेट उपहार स्वरूप दिया जाए. इससे एक अच्छा संदेश भी जाएगा.

FIRST PUBLISHED : September 12, 2024, 21:50 IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here