Home Uncategorized Gita Updesh: गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया...

Gita Updesh: गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया तो कभी नहीं होगी निराशा, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

0
9


Last Updated:

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब महाभारत युद्ध के दौरान रणभूमि में अर्जुन घबराने लगे थे. श्री कृष्ण के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए. कुरुक्षेत्र के रण में जो गीता का…और पढ़ें

गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया तो कभी नहीं होगी निराशा

गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया तो कभी नहीं होगी निराशा, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Gita Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा कई उपदेश दिये गए हैं. यह उपदेश श्री कृष्ण ने अर्जुन को रणभूमि पर दिये थे, जिससे कि उन्हें सही निर्णय और मार्ग चुनने में मदद हो, हालांकि द्वापर युग में दिये गए गीता के ये उपदेश आज भी मनुष्य के जीवनपथ पर कई जगह काम आते हैं.

किसी भी व्यक्ति को सुख, शांति और मुक्ति प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शक के रुप में गीता के ये उपदेश काफी मददगार साबित होते हैं. अगर इनका अमल कर लिया जाए तो व्यक्ति का जीवन बदल सकता है. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार श्रीमद्भगवद्गीता के उन 5 उपदेशों के बारे में जानते हैं जो कि मानव जीवन में सुख-शांति ला सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के 5 उपदेश

व्यर्थ की चिंता ना करें
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए. क्योंकि जीवन में जो कुछ हुआ है, जो कुछ हो रहा है और जो कुछ होगा, सब अच्छा होगा. जिस व्यक्ति ने जीवन में इस बात को अच्छे से समझ लिया उस व्यक्ति के जीवन का उद्धार होना निश्चित हो जाता है.

अच्छे कर्म करें
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि, मनुष्य जन्म से कभी बड़ा नहीं होता है, बल्कि उसके कर्म उसे बड़ बनाते हैं. इसलिए हमेशा अपने जीवन में ऐसे कर्म करें जो कि आपको सद्मार्ग पर लेकर जाते हैं. क्योंकि जो व्यक्ति बुरे कर्मों में फंस जाता है, वह कभी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है. इसी कारण वह अपना पूरा जीवन बर्बाद कर देता है.

यह भी पढ़ें- Maha kumbh 2025: अमृत स्नान पर आज, नागा साधुओं ने तलवार-त्रिशूल, डमरू संग लगाई डुबकी, देखें अलौकिक तस्वीरें

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा नहीं मिलता
श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण बताते हैं कि, व्यक्ति को कभी भी कुछ भी समय से पहले और भाग्य से ज्यादा नहीं मिलता है. इसलिए हमेशा धैर्य बनाकर रखें और कर्म करते रहें. इसके साथ ही अपने सही समय के आने का इंतजार करें और भविष्य की बातों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें.

आलोचनाओं से ना डरें
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने लिए हो रही आलोचनाओं से नहीं डरना चाहिए. बल्कि अपनी सफलता के बारे में सोचते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए. क्योंकि जो व्यक्ति आपकी आलोचना कर रहा है या फिर निंदा कर रहा है उस इंसान की राय आपके सफल होने के बाद बदल जाती है, इसलिए आलोचकों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें.

यह भी पढ़ें- Rahu Shukra Yuti 2025: मीन राशि में राहु-शुक्र की महायुति, 3 राशिवालों के शुरू होंगे अच्छे दिन! मिलेगा लक्जरी सुख

संसार में जो आपका है वह जरुर मिलेगा
भगवान श्रीकृष्ण गीता उपदेश में बताते हैं कि जो चीज आपकी है उसे आपसे कोई नहीं छिन सकता और जो व्यक्ति इसे अच्छे से समझ गया वह अपने जीवन में कभी दुखी नहीं हो सकता. क्योंकि जीवन का असल सत्य यही है. आज नहीं तो कल आपके पास वह चीज जरुर आएगी जो आपकी थी.

homedharm

गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया तो कभी नहीं होगी निराशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here