Last Updated:
Gita Updesh: श्रीकृष्ण ने रिश्तों को निभाने व उनकी चुनौतियों के बारे में भी बड़े विस्तार से वर्णन किया है. उन्होंने युद्ध भूमि में अर्जुन को बताया कि कैसे रिश्तों को सही ढंग से निभाना एक चुनौती के समान है.
Gita Updesh: रिश्तों में कभी कम नहीं होगा प्यार, बस याद रखें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कही ये 4 बातें
हाइलाइट्स
- रिश्तों में सम्मान का भाव रखना जरूरी है.
- प्रेम संबंधों में क्रोध को न आने दें.
- रिश्तों को धर्म और कर्तव्य के साथ निभाएं.
Gita Updesh: भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवत गीता में अर्जुन को ज्ञान दिया और वो ज्ञान आज भी लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम कर रहा है. माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दुविधा में या ऐसी स्थिति में फंस जाए जहां से उसे मार्ग चुनने में दिक्कत हो रही हो तो ऐसे में भगवत गीता उसे नई राह दिखाने में मददगार हो सकती है.
भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवत गीता में मानव जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं को विस्तार पूर्वक समझाया है. इसी तरह भगवान गीता में प्रेम संबंधों को लेकर भी कुछ बातों का जिक्र किया गया है. जो कि हमारे लिए पार्टनर के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए मददगार हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं भगवताचार्य राघवेंद्र शास्त्री से जानते हैं कि भगवत गीता की वो बातें कौन-कौन सी हैं.
एक दूसरे के प्रति सम्मान
भगवत गीता में दिये गए उपदेश के अनुसार, अपने रिश्तों में मजबूती व आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए व्यक्ति को एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना बेहद जरूरी होता है. फिर चाहे वह रिस्ता छोटा हो या बड़ा दोनों को ही सम्मान जरूरी होता है. ऐसा करना रिश्ते में प्यार बरकरार रखता है.
यह भी पढ़ें- Panchmukhi Hanuman: घर की इस दिशा में लगा लें पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, फिर देखें चमत्कार, कैसे पूरी होती हैं मनोकामनाएं!
प्रेम के बीच क्रोध को ना आने दें
श्रीमद्भगवत गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि, है अर्जुन, जब-जब मनुष्य पर क्रोध हावी होता है तब-तब उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है. ऐसे में क्रोध में आकर व्यक्ति अपना खुद का नुकसान कर लेता है. इसलिए अगर आप अपने रिश्तों में प्यार बनाकर रखन चाहते हैं और उन्हें हमेशा अपने जीवन में संजोह कर रखना चाहते हैं तो कभी भी प्रेम संबंध में क्रोध को न आने दें. वरना यह आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है.
इस तरह रिश्तों में नहीं आएंगी उलझनें या कड़वाहट
गीता उपदेश में ये कहा गया है कि किसी भी रिश्तों को हमेशा धर्म और कर्तव्य के साथ निभाना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति अपने रिश्तों के बीच कर्तव्य और धर्म का पालन करता है तो उसके रिश्तों में कभी उलझनें या कड़वाहट पैदा नहीं होंगी. इसके साथ ही अपने रिश्तों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करें. क्योंकि इन बातों का ध्यान रख लिया तो रिश्ते सहजता से निभा पाएंगे.
March 16, 2025, 18:59 IST
रिश्तों में कभी कम नहीं होगा प्यार, याद रखें श्रीकृष्ण द्वारा कही ये 3 बातें

















