Home Uncategorized Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी...

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी की ये 6 फोटो, शुभ की जगह होगा अशुभ प्रभाव!

0
6


Last Updated:

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती 12 अप्रैल ​शनिवार को है. इस दिन लोग अपने पूजा घर, ऑफिस या कार्यस्थल पर वीर हनुमान जी की फोटो लगाते हैं. ताकि बजरंगबली की कृपा से उनके कार्य सफल हों. कोई संकट न आएग. आइए जानते …और पढ़ें

भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी की ये 6 फोटो, शुभ की जगह होगा अशुभ प्रभाव!

भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी की ये 6 फोटो.

हनुमान जयंती 12 अप्रैल ​शनिवार को है. इस दिन लोग अपने पूजा घर, ऑफिस या कार्यस्थल पर वीर हनुमान जी की फोटो लगाते हैं. उनकी पूजा करते हैं ताकि बजरंगबली की कृपा से उनके कार्य सफल हों. जीवन में शुभता बढ़े. कोई संकट न आएग और अशुभ प्रभावों से वे दूर रहें. यदि आप भी इस हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अपने यहां हनुमान जी की फोटो लगाने वाले हैं तो आपको हनुमान जी की कौन सी फोटो नहीं लगानी चाहिए, इसके बारे में पहले जान लेना चाहिए. ऐसा न हो कि आप हनुमान जी की कोई ऐसी फोटो लेते आएं, जो नहीं लगानी चाहिए क्यों​कि उसका प्रभाव विपरीत हो सकता है. आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की कौन सी फोटो घर, ऑफिस या कार्यस्थल पर नहीं लगानी चाहिए.

भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी की ये 5 फोटो
1. संजीवनी पर्वत लेकर उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो को घर या ऑफिस में नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि हनुमान जी की यह अवस्था अस्थिरता वाला होती है, इसको आप जहां पर लगाएं, वहां पर अस्थिरता पैदा हो सकती है. इस वजह से इस फोटो को नहीं लगाने की सलाह दी जाती है.

2. सीना चीरकर प्रभु राम और माता सीता के दर्शन कराते हनुमान जी की फोटो को भी घर में या अपने काम के स्थान पर नहीं लगानी चाहिए.

3. लंका दहन करते हुए हनुमान जी की फोटो को भी घर या कार्यस्थल पर लगाना वर्जित माना जाता है क्योंकि उस समय हनुमान जी ने अपना महाविशाल रौद्र रूप धारण किया था. यह वीर बजरंगबली के क्रोध से उपजे परिणाम और नकारात्मकता का प्रतीक है.

4. हनुमान जी का एक फोटो है, जिसमें वे प्रभु राम और भ्राता लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर उड़ रहे होते हैं, इस तस्वीर को भी लगाने से बचना चाहिए.

5. पंचमुखी हनुमान जी की फोटो को भी घर में लगाने से बचना चाहिए. घर के मुख्य द्वार के बाहर लगा सकते हैं. ऐसी फोटो या मूर्ति को केवल मंदिर में रखते हैं, पूजा घर में नहीं क्योंकि यह तंत्र-मंत्र से जुड़ी होती है और विधिपूर्वक ही इनकी पूजा होती है. पंचमुखी हनुमान की फोटो को घर के बाहर लगाते हैं तो आपके परिवार पर किसी प्रकार की नकारात्मकता का प्रभाव नहीं होगा.

6. हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने जाते हैं तो रास्ते में कालनेमी राक्षस उनका मार्ग रोकता है. हनुमान जी वहां सरोवर में स्नान करते हैं तो एक मकरी उनको मारने आती है, तो वे उसका वध कर देते हैं. इस घटना से जुड़ी हनुमान जी की फोटो भी नहीं लगाते हैं.

homedharm

भूलकर भी न लगाएं हनुमान जी की ये 6 फोटो, शुभ की जगह होगा अशुभ प्रभाव!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here