Home Uncategorized hanumangarhi mahant raju das statements targets on Maulana Mahmood Madani statement on...

hanumangarhi mahant raju das statements targets on Maulana Mahmood Madani statement on jihad | मौलाना महमूद मदनी का बयान उनकी दूषित मानसिकता की उपज: महंत राजू दास

0
3


Last Updated:

मौलाना महमूद मदनी के बयान पर चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है. अब उनके बयान पर हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास का जवाब आया है, जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं. आइए जानते हैं मौलाना महमूद मदनी का बयान पर महंत राजू दास ने क्या कहा…

ख़बरें फटाफट

मौलाना महमूद मदनी का बयान उनकी दूषित मानसिकता की उपज: महंत राजू दास

हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने मौलाना महमूद मदनी के बयान को उनकी दूषित मानसिकता की उपज करार दिया. उन्होंने समाचार एजेंसी बातचीत में कहा कि मौलाना चाहते हैं कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी नागरिक इस्लाम को अपना लें. हम लोग सहिष्णुता के पुजारी हैं, इसलिए हमारे यहां मदनी जैसे लोग भी अपनी बात रख पा रहे हैं. बता दें कि मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जानबूझकर एक खास समुदाय को टारगेट किया जा रहा है. सामाजिक रूप से अलग थलग किया जा रहा है और आर्थिक रूप से बेइज्जत किया जा रहा है. आइए जानते हैं अयोध्या के संत ने इस बयान पर क्या कहा…

भारत में अन्य धर्म के लोग भी
महंत राजू दास ने आगे कहा कि मौलाना महमूद मदनी को यह समझना होगा कि भारत में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू, सिख और अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं. जिस तरह से वे हमारे देश में रहने वाले हर व्यक्ति को इस्लामिक भावना से ओतप्रोत करना चाहते हैं, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

भोलेभाले लोगों को गुमराह करने की कोशिश
राजू दास ने मदनी की तरफ से हलाला का जिक्र किए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि मौलाना का बयान मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हलाला को मौजूदा व्यवस्था में ये लोग लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इस तरह की इस्लामिक विचारधारा ने सिर्फ समाज को दिग्भ्रमित करने का ही काम किया है. ये लोग सिर्फ भोलेभाले लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों की कोशिश किसी भी सूरत में सफल होने वाली नहीं है.

मुस्लिम समुदाय के लोग सिर्फ भारत में ही सुरक्षित
उन्होंने मौलाना महमूद मदनी के संबोधन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे बातें तो बड़ी-बड़ी कर रहे हैं, लेकिन जरा मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि आखिर क्यों सभी मुस्लिम देशों में अन्य धर्मों के लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है? आखिर क्यों उनका अस्तित्व खतरे में आ रहा है? आखिर क्यों सभी मुस्लिम देशों में रहने वाले अन्य धर्म और पंथ के लोगों की संस्कृति खतरे में आ रही है? आखिर क्यों मुस्लिम समुदाय के लोग सिर्फ भारत में ही सुरक्षित हैं? इसके बारे में मौलाना महमूद मदनी को बताना चाहिए. उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना होगा. महंत राजू दास ने कहा कि आखिर क्यों हमारे जैसे लोग हिंदुस्तान में ही पैदा हो रहे हैं? आखिर क्यों नहीं हमारे जैसे लोग मुस्लिम देश में पैदा होते हैं? इस सवाल का जवाब मौलाना महमूद मदनी के पास नहीं है.

क्या कहा था महमूद मदनी ने?
बता दें कि महमूद मदनी ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके मुसलमानों को दुख पहुंचाया जा रहा है, उनके धर्म का अपमान किया रहा है. साथ ही सरकार और मीडिया के लोग ऐसे शब्दों का प्रयोग करके पूरे समुदाय को चोट पहुंचा रहे हैं और उनको कोई परवाह भी नहीं है. आज के दौर में मुसलमान को कदम कदम पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही मदनी ने आगे कहा कि कुरान में जिहाद का इस्तेमाल कई तरह से किया गया है. इसका इस्तेमाल किसी के कर्तव्य और समाज के साथ इंसानियत की भलाई के लिए किया जा रहा है. जब इसका इस्तेमाल जंग के लिए किया गया है, तो इसका इस्तेमाल हिंसा को खत्म करने के लिए किया गया है. इसलिए जब जब जुल्म होगा तब तब जिहाद होगा.

homedharm

मौलाना महमूद मदनी का बयान उनकी दूषित मानसिकता की उपज: महंत राजू दास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here