Last Updated:
Holi 2025 Date and Time: होली की डेट को लेकर लोग अभी भी कंफ्यूजड हैं. ऐसे में Bharat.one ने बात की काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से. उन्होंने बताई सही डेट.
कब मनाई जाएगी होली जानें
हाइलाइट्स
- देशभर में होली 15 मार्च को मनाई जाएगी.
- काशी में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी.
- होलिका दहन 13 मार्च को होगा.
Holi 2025 Date and Time: काशी से लेकर ब्रज तक रंगों के त्योहार होली का उत्सव दिखाई दे रहा है. देश के अलग-अलग जगहों पर होली कई तरीकों से मनाई जाती है. होली की तैयारी शुरू हो चुकी है. लेकिन अभी भी तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन देखने के लिए मिल रही है. अलग-अलग कैलेंडर और पंचांग में होली की तारीख अलग अलग बताई जा रही है. कहीं 14 तो कहीं 15 मार्च को होली मनाने को बात पंचांगों में अंकित है.
आइए जानते हैं आखिर होली 14 मार्च की है या 15 मार्च की.
कब है होलिका दहन?
वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 11 बजकर 02 मिनट पर हो रही है जो 14 मार्च को 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. वैसे तो तिथियों का मान उदया तिथि के हिसाब से होता है.लेकिन शास्त्रों में होलिका दहन के लिए कुछ नियम तय किए गए है.धर्म सिंधु के अनुसार,भद्रा रहित और रात्रिकालीन पूर्णिमा के समय ही होलिका दहन का विधान है.ऐसे में पूरे देश में होलिका दहन 13 मार्च को होगा.
होली 2025 की डेट जानें
वहीं, बात होली के पर्व की करें तो चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को होली मनाया जाता है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से हो रही जो अगले दिन 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि का मान्य 15 मार्च को है इसलिए देशभर में होली 15 मार्च को ही मनाया जाएगा.जबकि होलिका दहन 13 मार्च को होगा. पिछले साल यानी 2024 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी.
इसे भी पढ़ें – Holi के लिए सस्ते में खरीदना है सामान…तो इन मार्केट्स से करें शॉपिंग, गुलाल-कपड़े सब मिलेगा बेस्ट
काशी में एक दिन पहले होली
देशभर में होली 15 मार्च जबकि काशी में 14 मार्च को होली मनाया जाएगा. परम्परा के अनुसार होलिका दहन के अगले हर साल काशी में 64 योगिनियों यानी 64 देवी का दर्शन व परिक्रमा होता है. इसी के साथ होली भी खेली जाती है. यह पर क्रम पूर्णिमा यानी होलिका दहन के अगले दिन होता है. इसलिए काशी में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी.
March 12, 2025, 10:22 IST
गलत दिन होली मनाने की तैयारी तो नहीं कर रहे आप? जानें कौन-सी डेट है सही

















